फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर का दर्द बन कर ही माने! ये हैं 2015 के 15 सबसे पकाऊ सीरियल

विज्ञापन
1 of 16
वैसे तो हर साल छोटे पर्दे पर बोर करने वाले सीरियलों की कमी नहीं होती। हालांकि कुछ ऐसे भी जरूर होते हैं जो दर्शकों को बांधे रखते हैं। टीआरपी ऊपर-नीचे होने के बावजूद 2015 में इन सीरियलों ने खूब बोर किया इसलिए हमारे हिसाब से ये ही हैं, 2015 के 15 सबसे बकवास सीरियल।
Trending Videos
विज्ञापन

सिर का दर्द बन कर ही माने! ये हैं 2015 के 15 सबसे पकाऊ सीरियल

2 of 16
सीरियल ससुराल सिमर का ने तो जैसे बिन सिर पैर की बातें दिखाने में महारत हासिल कर ली हो। डायन, इच्छाधारी नागिन, चुड़ैल, पूर्वजन्म, काला जादू और न जाने क्या क्या इस साल सीरियल में देखने को मिला। न जानें कब बंद होगा यह सीरियल।
विज्ञापन

सिर का दर्द बन कर ही माने! ये हैं 2015 के 15 सबसे पकाऊ सीरियल

3 of 16
सीरियल मेरी आशिकी तुमसे ही कुछ महीनों पहले तक तो फिर भी देखने लायक था। लेकिन जैसे जैसे इनके यहां शादियों का सिलसिला शुरू हुआ, इसे झेलना मुश्किल हो गया। साल भर ईशानी और रणवीर यही तय नहीं कर पाए कि वे एक दूसरे से नफरत करते हैं या आशिकी।

सिर का दर्द बन कर ही माने! ये हैं 2015 के 15 सबसे पकाऊ सीरियल

4 of 16
दर्शकों को लगा था कि बालिका वधू में आनंदी को अपनी बेटी निंबोली मिल जाएगी तो सीरियल खत्म होने लगेगा लेकिन देख कऱ लग रहा है सीरियल वालों का अभी इसे 2-3 साल और खींचने का प्लान है। घर में अपनी बेटी होने के बावजूद उसे सच्चाई न बता पाने की ऐसी भी क्या मजबूरी आनंदी मैडम! अब बस भी करो।
विज्ञापन

सिर का दर्द बन कर ही माने! ये हैं 2015 के 15 सबसे पकाऊ सीरियल

5 of 16
इसी साल शुरू हुआ सीरियल स्वरागिनी को काफी वक्त तक दर्शकों का प्यार मिलता रहा। लेकिन पिछले कुछ वक्त में रागिनी के बदले तेवरों ने अब दर्शकों को पकाना शुरू कर दिया है। कभी लक्ष्य स्वरा से शादी करता है तो कभी रागिनी से। स्वरा कभी लक्ष्य से प्यार करती है तो कभी संस्कार के पीछे पागल हो जाती है। 
विज्ञापन

सिर का दर्द बन कर ही माने! ये हैं 2015 के 15 सबसे पकाऊ सीरियल

6 of 16
सीरियल सतरंगी ससुराल पिछले साल दिसंबर में ही शुरू हुआ था। एक साल के अंदर ही लीड हीरो की दो शादियां हो चुकी हैं। लाख कोशिशों के बावजूद भी ये सीरियल दर्शकों को सिर्फ बोर ही कर रहा है।
विज्ञापन

सिर का दर्द बन कर ही माने! ये हैं 2015 के 15 सबसे पकाऊ सीरियल

7 of 16
पिछले साल शुरू हुआ सीरियल शास्त्री सिस्टर्स शुरूआत में तो लोगों को खूब भाया। लेकिन अपने अंत तक आते आते इसने भी दर्शकों को पकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सीरियल में लीड हीरो रजत की ही शक्ल का एक आतंकवादी तक आ जाता है। आखिरकार यह सीरियल 8 अगस्त 2015 को बंद हो गया।

सिर का दर्द बन कर ही माने! ये हैं 2015 के 15 सबसे पकाऊ सीरियल

8 of 16
यही हाल हुआ सीरियल तुम ही हो बंधू सखा तुम्ही का जिसका बोरिया बिस्तरा लॉन्च होने के पांच महीनों में ही वापस बंध गया। फिर भी इन पांच महीनों में सीरियल में कुछ भी खास नहीं रहा।

सिर का दर्द बन कर ही माने! ये हैं 2015 के 15 सबसे पकाऊ सीरियल

9 of 16
इसी साल के पहले महीने में शुरू हुआ सीरियल हेलो प्रतिभा छ: महीनों में ही बंद हो गया। इससे इसकी बोरियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सिर का दर्द बन कर ही माने! ये हैं 2015 के 15 सबसे पकाऊ सीरियल

10 of 16
और यह सीरियल कबूल है ने तो जैसे कसम खा ली है कि अगली शताब्दी तक भी टिके रहेंगे। जब देखो इसमें नया हीरो आ जाता है, कास्ट बदल जाती है सिवाए हीरोइन को छोड़ कर। कहानी भी हर बार वैसी ही रहती है। इस साल यह सीरियल बकवास सीरियलों की लिस्ट में शामिल होने का पक्का हकदार है।

सिर का दर्द बन कर ही माने! ये हैं 2015 के 15 सबसे पकाऊ सीरियल

11 of 16
कृतिका सेंगर जैसी दमदार हीरोइन होने के बावजूद सीरियल सर्विस वाली बहू कुछ कमाल नहीं दिखा पाया। सीरियल फरवरी में शुरू हुआ और जुलाई में बंद हो गया। जितने वक्त भी रहा उबाऊ ही लगा।

सिर का दर्द बन कर ही माने! ये हैं 2015 के 15 सबसे पकाऊ सीरियल

12 of 16
छ: साल से चले आ रहे सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तो अक्षरा नैतिक के बच्चे भी बड़े हो गए, शादी होने जा रही है। सीरियल वालों को दर्शकों की बाँधे रखने के लिए जब कुछ नहीं मिला तो उन्होंने अक्षरा को अंधा कर दिया। इस साल भी यह खत्म नहीं हुआ, पता नहीं कब होगा!

सिर का दर्द बन कर ही माने! ये हैं 2015 के 15 सबसे पकाऊ सीरियल

13 of 16
एक सीरियल आया था महारक्षक देवी, चाह कर भी इसके बारे में कुछ याद नहीं कर पाएंगे क्योंकि इसमें ऐसा कुछ था ही नहीं। सीरियल एक लड़की की कहानी पर आधारित था जिसके पास दैविक शक्तियां होती हैं। सीरियल मार्च 2015 में शुरू हुआ और जून में निपट गया।

सिर का दर्द बन कर ही माने! ये हैं 2015 के 15 सबसे पकाऊ सीरियल

14 of 16
गुलमोहर ग्रांड नाम का सीरियल शुरू तो बहुत उम्मीदों से हुआ लेकिन इसका हश्र बुरा रहा। न तो यह टीआरपी बटोर पाया न दर्शकों का प्यार। मई 2015 में शुरू हो कर सितंबर 2015 में ही बंद भी हो गया।

सिर का दर्द बन कर ही माने! ये हैं 2015 के 15 सबसे पकाऊ सीरियल

15 of 16
राम कपूर जैसे बड़े सितारे का साथ भी सीरियल दिल की बातें दिल ही जाने के लिए कमाल नहीं दिखा पाया। सीरियल में राम की पत्नी बनीं गुरमीत को कैंसर होता है। उनकी मौत के साथ ही सीरियल खत्म होने की कगार पर आ जाता है। इसी साल मई में शुरू हुआ सीरियल सितंबर में टाटा बाय बाय भी कह देता है।
विज्ञापन

सिर का दर्द बन कर ही माने! ये हैं 2015 के 15 सबसे पकाऊ सीरियल

16 of 16
मार्च 2015 में शुरू हुआ सीरियल तेरे शहर में पहले तो फिर भी बाकी सीरियलों से कुछ हट कर लगा ता लेकिन उसी घिसी पिटी कहानी पर आने में इसे भी वक्त नहीं लगा। सीरियल पिछले महीने नवंबर में बंद हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें