फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दो दिन बाद ही मोना की आंखों में आ गए आंसू, वजह बने विक्रांत

Fri, 20 Jan 2017 09:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस
बिग बॉस के घर में इस समय फुलऑन मस्ती चल रही है। हाल ही में कंटेस्‍टेंट मोनालिसा की शादी उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह के साथ हो गई। शादी में शामिल होने के लिए कई सेलेब्रिटीज के साथ मोना की मां और बहन भी पहुंची थीं। शादी के बाद मोनालिसा और विक्रांत को सीक्रेट रूम में ठहराया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

शादी के दो दिन बाद ही विक्रांत ने दिखाए अपने रंग, मोना की आंखों में आ गए आंसू

2 of 5
बिग बॉस
इस दौरान मनु पंजाबी काफी दुखी नजर आए। शो में मनु और मोनालिसा काफी अच्छे दोस्त थे। ये भी खबर थी कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे हैं। इस वजह से मोना के ब्वॉयफ्रेंड ने घर के बाहर ही काफी हंगामा किया था। उनका कहना था कि वो अपने रिश्ते के बारे में दोबारा सोचेंगे।
विज्ञापन

शादी के दो दिन बाद ही विक्रांत ने दिखाए अपने रंग, मोना की आंखों में आ गए आंसू

3 of 5
बिग बॉस
कहा जा रहा था कि वीकेंड के वार में ही दोनों बाहर आएंगे। लेकिन बिगबॉस ने कल ही दोनों को सीक्रेट रूम से बाहर बुला लिया। अब वक्त आ गया था जब विक्रांत को घर से बाहर जाना था। विक्रांत के जाने की बात सुन मोनालिसा रोने लगीं। जाने से पहले विक्रांत ने मोना को गले लगाया।

शादी के दो दिन बाद ही विक्रांत ने दिखाए अपने रंग, मोना की आंखों में आ गए आंसू

4 of 5
बिग बॉस
इसके बाद विक्रांत घर से चले गए। विक्रांत के जाने के बाद मनु मोना की टांग खींचते नजर आए। बता दें कि बिग बॉस के घर में पहली बार इस तरह शादी नहीं हुई है। इससे पहले चौथे सीजन में सारा अली खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड अली मर्चेंट की शादी भी बिग बॉस के घर में हुई थी। लेकिन अफसोस ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाई।

  The M3 trio - @MonalisaAntara @TheManuPunjabi #ManveerGurjar rejoice in a fun manner post Mona's wedding! #BB10 #Video! pic.twitter.com/a2rE9eAJoi — COLORS (@ColorsTV) January 19, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के दो दिन बाद ही विक्रांत ने दिखाए अपने रंग, मोना की आंखों में आ गए आंसू

5 of 5
बिग बॉस
इस बार बिग बॉस के घर से एलिमिनेशन के लिए रोहन मेहरा और मोनालिसा नॉमिनेट हुए हैं। अनुमान लगाया जा रहा था कि हफ्ते के बीच में ही मोनालिसा को घर से बाहर कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें