क्यों रिश्तो में कट्टी बट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी
एक पारिवारिक धारावाहिक 'क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी' भी दिसंबर महीने में कतार में हैं। यह धारावाहिक बहुत पहले शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे जगह नहीं मिल पाई। इसकी कहानी एक शादीशुदा जोड़े की है जिसके बीच में कुछ बातों को लेकर तनाव पैदा हो जाता है। उनके दो बच्चे हैं जो इनको साथ रखने और मिलाने की भरपूर कोशिश करते हैं। धारावाहिक में नेहा मर्दा, आनंद सूर्यवंशी, यश सिन्हा, प्रत्यक्ष पंवर, मन्नत मुरगई, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे।