फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने शेयर किया बाथटब वीडियो, बहू के सामने ऐसे आईं 'नजर'

Sun, 07 Oct 2018 12:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
monalisa
टीवी सीरियल 'नजर' में इन दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने जलवे बिखेर रही हैं। मोनालिसा इस सीरियल में डायन का किरदार निभा रही हैं जिसकी बुरी नजर एक घर पर पड़ चुकी है, और वह दिन रात घरवालों को अपनी लंबी चोटी और खतरनाक इरादों से डराने का काम कर रही हैं। इस बीच मोनालिसा का बाथरूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा बाथटब में दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
monalisa nazar
यह प्रोमो वीडियो 'नजर' सीरियल का है जिसमें मोनालिसा बाथटब में दिखाई दे रही हैं जबकि उनकी बहू रूबी उसके सामने खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। इस सीरियल में दिखाया गया है कि कैसे डायन की सारी शक्तियां उसकी लंबी चोटी में होती है और उसी चोटी से वह अपने दुश्मनों का खात्मा करती है। इस सीरियल में मोनालिसा का नाम मोहना है जिसने अपने बेटे की शादी एक डायन से ही करवाई है।
विज्ञापन

3 of 5
nazar
वीडियो में मोनालिसा अपनी बहू रूबी से कह रही हैं - 'क्या हुआ बहुरानी, हर बहू की तरह तुम्हें भी अपनी सास की खुशी देखकर मौत आ गई। जो चेहरा इतना सफेद पड़ गया।' तभी रूबी कहती है कि 'अंश पता नहीं कहा चला गया?' मोहना कहती है कि 'मां को ढूंढने गया है मां मिलेगी तो आएगा ना, मां तो उसे मिलने से रही।'
 

 

4 of 5
nazar serial
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि मोनालिसा को रूबी पर शक हो जाता है कि वह उससे कुछ छिपा रही है। तभी वह अपनी चोटी से उसकी गर्दन पकड़ लेती है। आपको बता दें, 'नजर' सीरियल को शुरू हुए कुछ ही वक्त हुआ है लेकिन यह सीरियल दर्शकों को खूब रास आ रहा है। इस सीरियल को आतिफ खान ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nazar
इस सीरियल की कहानी दैविक और दावंश की है। 'नजर' में मोनालिसा के अलावा नियति फतनानी और हर्ष राजपूत मुख्य भूमिका में है। सीरियल में दिखाया गया है कि इन दोनों के पास असीमित शक्तियां है लेकिन इन्हें अभी तक इस बात का अहसास नहीं हुआ है। इस सीरियल में मोनालिसा का लुक लोगों को काफी इंप्रेस कर रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें