फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोना सिंह की शादी को पांच महीने पूरे, लॉकडाउन के बीच ऐसे किया सेलिब्रेट

Fri, 29 May 2020 06:47 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्याम और मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री मोना सिंह पांच महीने पहले शादी के बंधन में बंधी थीं। ऐसे में जब सभी घर पर हैं तो मोना सिंह ने भी घर पर रहकर ही शादी के पांच महीने पूरे होने पर सेलिब्रेशन किया। इस मौक पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीर साझा की।
विज्ञापन

2 of 5
पति के साथ मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर के साथ मोना सिंह ने लिखा कि 'हम चाहें जैसे भी हों हमारी आत्माएं एक जैसी हैं।' इसके साथ मोना सिंह ने हैशटैग में लिखा- #anniversary #cheers #champagne #lockdown2020

 
विज्ञापन

3 of 5
पति के साथ मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल से हिट होने वालीं मोना सिंह ने 27 दिसंबर को शादी की थी। 37 वर्षीय मोना ने लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे श्याम गोपालन संग सात फेरे लिए थे। श्याम एक इनवेस्टमेंट बैंकर हैं। मोना की शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।  

4 of 5
मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मोना ने अपनी शादी के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर आधिकारिक घोषणा की थी। शादी की रस्में बेहद गुपचुप तरीके से हुई थीं जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी ही मौजूद थे। तस्वीर के साथ मोना ने लिखा था- 'प्यार, हंसी और जिंदगी भर की खुशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
3 इडियट्स में करीना और आमिर के साथ मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मोना ने टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उनका ये शो बहुत हिट हुआ। यह शो साल 2003 से 2006 तक चला था। इसमें मोना सिंह ने जसमीत वालिया का किरदार अदा किया था। इस शो के लिए मोना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया। सीरियल के अलावा मोना ने फिल्मों में भी काम किया है। '3 इडियट्स' में मोना ने करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था।

23 साल पहले खुद लोकल ट्रेन से सफर करते थे सोनू सूद, आज लाखों लोगों के लिए बने 'मसीहा'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें