'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल से टेलीविजन की दुनिया में बड़ा बदलाव लाने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह एक बार फिर से सीरियल्स की दुनिया में वापसी कर रही हैं। मोना जल्द ही एकता कपूर के सीरियल में नजर आएंगी। हाल ही इस सीरियल का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे मोना की जिंदगी ऐसी राह पर आ जाती हैं कि सही और गलत के बीच फैसला करना मुश्किल हो जाता है। इन हालातों की वजह कोई और नहीं बल्कि रॉनित रॉय हैं।
विज्ञापन
2 of 4
Mona Sing
कुछ देर पहले ही मोना सिंह के आने वाले सीरियल 'कहने को हमसफर' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसमें मोना सिंह के अलावा रॉनित रॉय और गुरदीप कोहली लीड रोल में नजर आएंगे। इस सीरियल को ALT Balaji ऐप पर ऑनलाइन देखा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 4
Gurdeep Kohli
इस सीरियल की कहानी अवैध संबंधों पर आधारित है। साथ ही दिखाया गया है कि कैसे ऐसे रिश्ते की वजह से परिवार को तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इस सीरियल में मोना सिंह अन्नया मेहरा का किरदार निभाएंगी तो वहीं रॉनित उनके ब्वॉयफ्रेंड का, जिनकी शादी पहले से ही हो चुकी है।
रॉनित की पत्नी का रोल गुरदीप कोहली निभा रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब गुरदीप और उनके बच्चों को सच्चाई का पता चलता है तो रिश्तों पर क्या असर पड़ा है। 2 मिनट 53 सेकेंड के ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है जो आपका दिल जरूर जीत लेंगे।