फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट से शादी करना चाहता है शादीशुदा मनवीर

Thu, 09 Feb 2017 08:50 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 10 के विजेता मनवीर गुर्जर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एक बार फिर अपनी साथी कंटेस्टेंट के साथ आउटिंग करते नजर आए। दिल्ली के एक क्लब दोनों को साथ में पार्टी इन्जॉय करते देखा गया। ये कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि मनवीर की डेटिंग गर्ल नितिभा कौल हैं।
विज्ञापन

बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट से शादी करना चाहता है शादीशुदा मनवीर

2 of 5
सूत्रों की मानें तो अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मनवीर सीधे नितिभा से मिलने पहुंचे थे। दोनों ने एकसाथ मनवीर के जीतने का जश्न मनाया। आपको बता दें कि नितिभा और मनवीर दोनों ने इस पार्टी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। हालांकि जब मनवीर बीमार होने की वजह से अस्पताल में भर्ती थे तो नितिभा उनसे मिलने अस्पताल नहीं गईं थीं। इसके बावजूद मनवीर ने अस्पताल से निकलते ही सबसे पहली मुलाकात नितिभा से ही की।
विज्ञापन

बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट से शादी करना चाहता है शादीशुदा मनवीर

3 of 5
आपको बता दें कि मनवीर ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद एक वीडियो में ये कबूल किया था कि वो पहले से शादीशुदा थे और उनका ये भी कहना था कि बिग बॉस और घर के सदस्यों को ये बात पता थी। फिर शादीशुदा होने के बावजूद मनवीर नितिभा के साथ डेटिंग कैसे कर रहे हैं? 

बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट से शादी करना चाहता है शादीशुदा मनवीर

4 of 5
बिग बॉस के घर पर ही नितिभा और मनवीर एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों के बीच का अफेयर कैमरे में साफ नजर आता था। अब घर से बाहर निकलने के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं मनवीर से जब भी नितिभा से शादी करने के बारे में पूछा जाता है तो वो कुछ भी खुलकर नहीं बोलते और न ही शादी करने से साफ मना करते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जो होगा वो सबको दिखेगा। हालांकि उन्होंने अपनी पत्नी के बारे में बताया है कि वो मनवीर के साथ नहीं रहती और दोनों के बीच अच्छे रिश्ते नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट से शादी करना चाहता है शादीशुदा मनवीर

5 of 5
आपको बता दें कि मनवीर और नितिभा पहले भी कई बार साथ-साथ दिखे हैं। मनवीर ने बिग बॉस जीतने के बाद अपने खास दोस्तों के साथ जब पार्टी की थी तो नितिभा भी उनमें शामिल थीं। मनवीर ने अपने इंस्टाग्राम की डीपी में भी नितिभा की तस्वीर लगा रखी है। अब देखना ये है कि क्या शादीशुदा मनवीर सच में नितिभा से शादी करेंगे ? 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें