फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेमस टीवी होस्ट मनीष पॉल ने कराई जांघ की सर्जरी, अस्पताल से शेयर की ऐसी तस्वीर

Sat, 05 Jan 2019 05:10 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Manish Paul - फोटो : Instagram
फेमस होस्ट और एक्टर मनीष पॉल ने हाल ही में जांघ की सर्जरी कराई है। इस बात की जानकारी खुद मनीष पॉल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। कहा जा रहा है कि मनीष को जांघ में चोट लग गई थी जिसकी वजह से उन्होंने सर्जरी करवाई। इंस्टाग्राम पर मनीष पॉल ने अस्पताल की तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका हाथ दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Manish Paul - फोटो : Instagram
अस्पताल की तस्वीर शेयर करते हुए मनीष पॉल ने लिखा - 'जांघ में चोट लग गई थी जिसकी वजह से सर्जरी करवानी पड़ी। मैं अब ठीक हूं और शो के लिए पंजाब जा रहा हूं। आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया।' मनीष पॉल के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के पोस्ट की मानों बौछार हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
Manish Paul - फोटो : Instagram
इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक यूजर लगातार Get well soon लिखने लगे। मनीष ने हाल ही में 'इंडियन आइडल सीजन 10' होस्ट किया है और इससे पहले 'बाबा बाबा ब्लैक शीप' फिल्म में नजर आए थे जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी। मनीष पॉल न केवल कई रियलिटी शो होस्ट कर चुके हैं बल्कि कई अवॉर्ड फंक्शन भी होस्ट कर चुके हैं।  

4 of 5
Manish Paul - फोटो : Instagram
इवेंट होस्ट करने के अलावा मनीष पॉल को एक्टिंग का भी शौक है। मनीष ने 'मारूति मेरे दोस्त' की फिल्म में पहली बार नजर आए थे जो कि साल 2009 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 'तीस मार खां', 'मिकी वाइरस', 'तेरे बिन लादेन 2' जैसी फिल्में भी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manish Paul - फोटो : Instagram
मनीष पॉल का नाम हाईएस्ट पेड होस्ट की लिस्ट में भी शामिल है। कहा जाता है कि 'इंडियन आइडल' का पूरा सीजन होस्ट करने के मनीष ने कुल 1 करोड़ रुपए लिए हैं। आपको बता दें, मनीष पॉल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रेडियो जॉकी की थी। इसके बाद टीवी और फिल्मों का रुख किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें