फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियलिटी शो के बाद इस टीवी एक्ट्रेस की टूट गई थी सगाई, अब एक्स मंगेतर बोला- 'किया मेरा पूरा इस्तेमाल'

Sat, 08 Jun 2019 03:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Srishty Rode Manish Naggdev - फोटो : twitter
'बिग बॉस 12' (Bigg Boss 12) खत्म होते ही टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे (Srishty Rode) और मनीष नागदेव का ब्रेकअप हो गया था। 'बिग बॉस' में जाने से पहले ही दोनों की सगाई हो चुकी थी लेकिन शो के खत्म होने के बाद दोनों का रिश्ता खत्म होने की खबरें आईं। खास बात यह है कि शो के दौरान सृष्टि लगातार अपने मंगेतर मनीष की बात करती नजर आई थीं। सृष्टि से ब्रेकअप के बाद अब मनीष नागदेव ने अपनी तकलीफ ओपन लैटर के जरिए फैंस के साथ शेयर की।
विज्ञापन

2 of 5
Srishty Rode Manish Naggdev - फोटो : twitter
इस खुले खत को मनीष नागदेव (Manish Naggdev) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। मनीष ने इस खत में सृष्टि से रिश्ता टूटने की तकलीफ साफ नजर आई तो वहीं रिश्ते के टूटने की असली वजह का खुलासा किया है। मनीष ने 6 पेज के इस खत में सृष्टि पर आरोप लगाए हैं। मनीष ने लिखा- 'पहली बार प्यार में लिखा था और इस बार होश में लिख रहा हूं। मेरे फैंस, समर्थक और फॉलोअर्स आप बीते दिनों मेरी जिंदगी में जो कुछ भी हुआ उस पर मैं चुप क्यूं था यह जानना चाहते होंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
Srishty Rode - फोटो : file photo
'मैंने अपनी भावनाएं और गुस्सा जाहिर करने का फैसला किया है जिससे बीते दिनों मैं गुजरा। अगर किसी को लगता है कि मैं चुप बैठ जाऊंगा क्योंकि मैं एक लड़का हूं तो आप गलत हैं। महिलाओं की तरह पुरुषों में भी भावनाएं होती हैं। उसने करियर के खातिर मेरा इस्तेमाल किया। मुझे धोखा दिया और भावनाओं के साथ खेला।' 
 

4 of 5
Srishty Rode Manish Naggdev - फोटो : twitter
मनीष ने इस खत में सृष्टि का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारा उन्हीं की तरफ किया। इस खत को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि मनीष ब्रेकअप के बाद काफी टूट गए हैं। मनीष को सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटी के रिएक्शन भी आ रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा कि वह उन्हें 13 साल से जानती हैं और उनके साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Srishty Rode Manish Naggdev - फोटो : twitter
आपको बता दें, सृष्टि और मनीष एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। यहां तक कि इन दोनों का फरवरी 2018 में रोका भी हो गया था और साल के आखिर में शादी होने वाली थी। बिग बॉस के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। सृष्टि रोडे की तरह मनीष नागदेव भी टेलीविजन एक्टर हैं। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'मधुबाला- एक इश्क एक जुनून' जैसे कई सीरियल में नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें