फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आज दुनिया खामोश हो गई', मां के निधन के बाद मनीष पॉल का छलका दर्द, लिखा- 'मेरा सबसे बड़ा सहारा...'

Thu, 09 Jul 2026 11:18 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Maniesh Paul Mother Urmil Paul: टीवी और बॉलीवुड अभिनेता मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। मां को खोने के बाद मनीष ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है।
 
विज्ञापन
1 of 6
मनीष पॉल और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर टीवी होस्ट और बॉलीवुड एक्टर मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का 77 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। मनीष ने मां के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक बेहद ही इमोशनल पोस्ट साझा किया है। इसके साथ ही अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मनीष पॉल और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम
मनीष पॉल का पोस्ट
मां के जाने से दुखी मनीष पॉल ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। मनीष ने इंस्टाग्रम पर अपनी मां के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही मनीष ने कैप्शन में लिखा, 'आज दुनिया कुछ ज्यादा खामोश है'
विज्ञापन

3 of 6
मनीष पॉल और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम
मां को कहा अलविदा
मनीष ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा कि आज उन्होंने अपनी मां को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपनी मां को अपना पहला घर, सबसे बड़ा सहारा और दुनिया की सबसे मजबूत महिला बताया।

4 of 6
मनीष पॉल की मां - फोटो : इंस्टाग्राम
'आप सुकून में होंगी'
मनीष ने आगे लिखा, 'शब्द कभी यह नहीं बता सकते कि मेरी मां मेरे लिए क्या थीं और उनके जाने से जिंदगी में कितना बड़ा खालीपन आ गया है। हालांकि, मां का प्यार, उनकी ताकत, उनकी दयालुता और उनकी सीख हमेशा मेरे साथ रहेगी। उम्मीद है कि अब आप सुकून में होंगी।' 
विज्ञापन

5 of 6
मनीष पॉल की मां - फोटो : इंस्टाग्राम
'हमेशा प्यार करता रहूंगा'
मनीष ने आगे लिखा, 'मां, मुझे उस तरह प्यार करने के लिए शुक्रिया, जैसा सिर्फ एक मां ही कर सकती है। जब तक फिर मुलाकात नहीं होती, हमेशा आपसे प्यार करता रहूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनीष पॉल और उनकी पत्नी संयुक्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
मनीष पॉल का परिवार
मनीष पॉल ने अपनी बचपन की दोस्त संयुक्ता पॉल से शादी की है। उनके दो बच्चे हैं- बेटी सायशा और बेटा युवान। मनीष ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में स्कूल और कॉलेज के प्रोग्राम्स में एंकरिंग से की थी। आज वह टीवी के सबसे लोकप्रिय होस्ट्स में से एक हैं।

मनीष ने फिल्म 'मिक्की वायरस' से बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में कदम रखा था। वह हाल ही में फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार भी थे।

यह भी पढ़े: 'राका' में दीपिका के अलावा इस अभिनेत्री को लेना चाहते थे एटली, बोले- 'डांस और एक्टिंग दोनों ही लाजवाब हैं...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें