मालवी मल्होत्रा
- फोटो : Instagram: @malvimalhotra
बता दें कि इसी साल अक्तूबर में मुंबई के अंधेरी इलाके में मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला हुआ था। उन पर हमला करने वाले युवक का नाम योगेश महिपाल सिंह है। योगेश शादी का दबाव बना रहा था जब अभिनेत्री ने मना कर दिया तो उसने हाथ पर चाकू से वार किया और भाग गया। गंभीर हालत के बाद मालवी को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था जहां उनकी उंगली की सर्जरी हुई थी। मालवी की शिकायत के मुताबिक, आरोपी योगेश से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से हुई थी। वहीं फेसबुक पर जान पहचान के बाद मालवी, योगेश से काम को लेकर एक बार एक कैफे हाउस में भी मिली थीं।