फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एलियन के साथ इस कॉमेडियन ने लगाए ठुमके तो डांस हो गया वायरल, यूजर्स ने ऐसे दिए कमेंट

Mon, 26 Mar 2018 01:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अपने कॉमेडी अंदाज से दर्शकों की गुदगुदाने वाली कॉमेडियन और एक्ट्रेस मल्लिका दुआ इन दिनों चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बिल्कुल अलग तरह का डांस करती नजर आ रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' की जज मल्लिका ने डांस करते हुए खुद का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह 'डैम तू कोसिता' के एलियन के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। मल्लिका के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
वीडियो में एक तरफ 'डैम तू कोसिता' गाने का एलियन और दूसरी ओर मल्लिका नजर आ रही हैं। एलियन जिस तरह के डांस स्टेप कर रहा है, मल्लिका भी उसकी तरह डांस कर रही हैं। उनकी इस वीडियो पर फैंस ने 'शानदार' और 'मस्त' जैसे कमेंट किए हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
पता हो कि बीते दिनों 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' की शूटिंग के दौरान एक्टर अक्षय कुमार और मल्लिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद इन दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी। मल्लिका इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' में भी नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें