'इंडियन आइडल 9 का लाइव प्रसारण आज रात आठ बजे से शुरु होगा। मगर अमर उजाला अपने पाठकों को लाइव से पहले तस्वीरों की जुबानी सैट पर हुए धमाल की कहानी पेश कर रहा है। लाइव शो के कुछेक हिस्सों का शूट मुंबई में पहले ही संपन्न हो गया है, जिसमें 'इंडियन आइडल7' में टॉप-3 पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव बादल के निवासी युवा गायक खुदा बख्श, विशाखापट्टनम के एलवी रेवंत व हैदराबाद के पीवीएनएस रोहित ने जगह बनाई है।
विज्ञापन
टीवी पर LIVE से पहले 'इंडियन आइडियल 7' के ग्रैंड फिनाले की तस्वीरें
2 of 9
'इंडियन आइडल 9' के ग्रांड फिनाले में मुक्तसर के गांव बादल के खुदा बख्श जहां रिंकू भाभी बने डॉ. मशहूर गुलाटी उर्फ सुनील ग्रोवर के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आएंगे। वहीं खुदा बख्श समेत अन्य दो प्रतिभागी विशाखापट्टनमन के एलवी रेवंत व हैदराबाद के पीवीएनएस रोहित भी सुनील ग्रोवर उर्फ रिंकू भाभी व फिल्म अदाकार अरशद वारसी, रवीना टंडन के साथ धमाल मचाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
टीवी पर LIVE से पहले 'इंडियन आइडियल 7' के ग्रैंड फिनाले की तस्वीरें
3 of 9
जज संगीतकार अनु मलिक, गायक सोनू निगम व कोरियोग्रॉफर फराह खान समेत बॉलीवुड अदाकार अरशद वारसी, रवीना टंडन, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत टीवी शो की चर्चित हस्तियों के साथ खूब मौज-मस्ती की और ग्रॉंड फिनाले में गायकी के जौहर दिखा सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा।
टीवी पर LIVE से पहले 'इंडियन आइडियल 7' के ग्रैंड फिनाले की तस्वीरें
4 of 9
वहीं बॉलीवुड अदाकार अरशद वारसी व फराह खान भी मंच पर डांस के जलवे दिखाएंगे। वहीं अरशद वारसी व फराह खान सैट पर डॉ. मशहूर गुलाटी के साथ खूब हंसी-ठिठौली करते हुए भी दिखाई देंगे। वहीं तीनों फाइनलिस्ट खुदा बख्श, रेवंत व रोहित अदाकारा रवीना टंडन के साथ भी डांस के मंच पर ठुमके लगाएंगे।
विज्ञापन
टीवी पर LIVE से पहले 'इंडियन आइडियल 7' के ग्रैंड फिनाले की तस्वीरें
5 of 9
वहीं रेवंत ने 'उड़े दिल बेफिक्रे...' पर डांस कर रंग जमा दिया। अदाकार बोमन इरानी ने रेवंत को अपने गरीबी के दिनों की याद करते हुए इस मुकाम तक पहुंचने पर उनका हौसला बढ़ाया। रोहित ने 'सूरज डुबा है यारो...' गीत पर परफार्म कर धमाल मचाई। इसके बाद डॉ. मशहूर गुलाटी ने 'जादू तेरी नजर...' गीत पर डांस कर फराह खान के साथ खूब मस्ती की।
विज्ञापन
टीवी पर LIVE से पहले 'इंडियन आइडियल 7' के ग्रैंड फिनाले की तस्वीरें
6 of 9
सोनी टीवी के नए आ रहे शो 'जाट की जुगनी' के कलाकारों, बच्चों पर आधारित शो 'सबसे बड़ा कलाकार' की टीम समेत अन्य कई टीवी शो की चर्चित हस्तियों के साथ खूब धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
टीवी पर LIVE से पहले 'इंडियन आइडियल 7' के ग्रैंड फिनाले की तस्वीरें
7 of 9
इस दौरान जज संगीतकार अनु मलिक, गायक सोनू निगम व कोरियोग्रॉफर फराह खान के साथ भी तीनों प्रतिभागी डांस का तड़का लगाएंगे। वहीं सुनील ग्रोवर अपने चर्चित किरदार डॉ. मशहूर गुलाटी बन भी दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे।
टीवी पर LIVE से पहले 'इंडियन आइडियल 7' के ग्रैंड फिनाले की तस्वीरें
8 of 9
शो के ग्रॉंड फिनाले में टॉप-4 पर रही प्रतिभागी चेन्नई की मालविका सुंदर व टॉप-5 पर रहे प्रतिभागी दिल्ली के मोहित चोपड़ा भी टॉप-3 प्रतिभागियों के साथ परफार्म करेंगे। शो का प्रसारण आज रात आठ बजे होगा। खुदा बख्श ने गीत 'तैनूं काला चश्मा जचदा है...' पर रॉकिंग परफार्मस दी खुदा बख्श ने गीत 'तैनूं काला चश्मा जचदा है, जचदा है गोरे मुखड़े ते...' पर रॉकिंग परफार्मस दी।
टीवी पर LIVE से पहले 'इंडियन आइडियल 7' के ग्रैंड फिनाले की तस्वीरें
9 of 9
इस दौरान खुदा बख्श की मां व बहनें भी ग्रांड फिनाले का हिस्सा बनी रहीं। खुदा बख्श ने रिंकू भाभी बने अदाकार सुनीलग्रोवर के साथ 'जालिमां..' गीत पर खूब रंग जमाया। इस दौरान खुदा बख्श व सुनील ग्रोवर की परफार्मेस ने दर्शकों को खूब हंसाया।