छोटे पर्दे के सबसे चर्चित औऱ पुराने सीरियलों में से एक बालिका वधू फिर से आगे बढ़ रहा है। यानी इसमें लीप आने वाला है। इसके सारे किरदार बड़े हो जाएंगे। जहां कुछ का साथ छूट जाएगा तो कुछ नए रूप में दिखेंगे। खास बात ये है कि इसकी बाल कलाकार और सबकी चहेती निंबोली भी बड़ी हो रही है और इसके लिए चेहरा चुन लिया गया है।
विज्ञापन
ये हीरोइन निभाएगी जवान निंबोली का रोल
2 of 9
आनंदी की बेटी निंबोली उर्फ नंदनी अपनी मां से 8 साल तक दूर रहने के बाद उसके पास तो आ गई है लेकिन अब उसकी उम्र बढ़ रही है। सीरियल कुछ साल आगे जा रहा है। ऐसे में निंबोली, मन्नू, अभिषेक जैसे सभी बाल कलाकार जवानी के रोल में देखेंगे। हालांकि पहले भी सीरियल 8 साल आगे बढ़ा था और गोद में खेलने वाली बच्ची निंबोली इतनी बड़ी हुई थी।
विज्ञापन
ये हीरोइन निभाएगी जवान निंबोली का रोल
3 of 9
निंबोली की जिंदगी में पहले ही कई उतार चढ़ाव आए हैं। आगे भी निंबोली अपनी मां की तरह ही आजाद और मजबूत ख्यालों की लड़की दिखेगी। लेकिन जिस तरह उसका भविष्य करवट लेगा वो देखने लायक होगा।
ये हीरोइन निभाएगी जवान निंबोली का रोल
4 of 9
nimboli
अपनी मां जैसी नटखट नंदनी के रोल के लिए एक्ट्रेस माही विज को चुना गया है। जिसे अब तर ग्रेसी सिंह निभा रही थीं।
विज्ञापन
ये हीरोइन निभाएगी जवान निंबोली का रोल
5 of 9
nimboli
माही पहले भी कलर्स चैनल के ही शो लागी तुझसे लगन और खतरों के खिलाड़ी में दिख चुकी हैं। यकीनन माही बहुत टैलेंटेड हैं लेकिन नंदनी के बदलते रूप में कैसी लगेंगी, ये तो वक्त ही बताएगा। इतने नामी सीरियल में रोल पाने को लेकर जानिए माही ने क्या कहा।
विज्ञापन
ये हीरोइन निभाएगी जवान निंबोली का रोल
6 of 9
nimboli
माही का कहना था,''बालिका वधू जैसे सीरियल का हिस्सा बनना गर्व की बात है। इतने चर्चित शो की अपनी चुनौतियां होती हैं। शो के सबसे पंसदीदा कैरेक्टर का नया चेहरा बन कर आना असल परीक्षा होगी। कलर्स के साथ मेरा खूबसूरत रिश्ता रहा है और बालिका वधू के साथ इसे आगे बढ़ाने की उम्मीद करती हूं।''
विज्ञापन
ये हीरोइन निभाएगी जवान निंबोली का रोल
7 of 9
nimboli
सीरियल 2008 में शुरू हुआ था बाल वधू आनंदी और उसके पति जगया की कहानी से। 2 साल तक अविका गौड़ ने आनंदी का रोल निभाया। जब आनंदी बड़ी हुई तो इस रोल में प्रत्यूषा बनर्जी दिखीं और तीन साल तक इसका हिस्सा रहीं। हालांकि अब आनंदी का रोल तोरल रासपुजत्रा निभाती हैं
ये हीरोइन निभाएगी जवान निंबोली का रोल
8 of 9
nimboli
आनंदी का रोल इतना प्रिय था कि प्रत्यूषा को लाने से पहले शो के निर्देशकों ने दर्शकों से तीन विकल्पों में से चुनने को कहा था। दर्शकों ने वोट किए और उसे जीत कर प्रत्यूषा सीरियल में आई थीं। प्रत्यूषा को इस रोल से बहुत चर्चा भी मिली थी। गौरतलब है कि हाल ही में उन्होंने आत्महत्या कर ली।
छोटी आनंदी, बड़ी आनंदी, छोटी नंदनी और 8 साल की नंदनी के लिए तो नए चेहरे ही चुने गए थे, लेकिन इस बार सीरियल वाले पुराने और जाने माने चेहरे के साथ ही आगे बढ़ रहे हैं। इस लीप के साथ पूरी उम्मीद है कि आनंदी, दादी सा और दी सा का रोल भी खत्म हो जाएगा।