टेलीविजन के सबसे मशहूर सीरियल 'बालिका वधू' में नजर आईं टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों अपने पति जय भानुशाली के साथ पेरिस और एम्सटर्डम में हॉलीडे इन्जॉय कर रही हैं। जय और माही ने अपनी कुछ बेहद निजी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो सरेआम लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सैकेंड हनीमून पर निकला ये सेलेब जोड़ा, सोशल मीडिया पर डाले फोटोज
2 of 5
दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने में लगे हैं। दोनों अपने-अपने काम से ब्रेक लेकर एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं।
विज्ञापन
सैकेंड हनीमून पर निकला ये सेलेब जोड़ा, सोशल मीडिया पर डाले फोटोज
3 of 5
मॉडल से टीवी एक्ट्रेस बनीं माही विज का जन्म दिल्ली में हुआ था। वे 'अकेला' (2007-2008), 'कैसी लागी लगन' (2008-2009) और 'लागी तुझसे लगन' (2009-2012) जैसे कुछ सीरियलों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो डांसिंग रियलटी शो 'झलक दिखला जा-4' और 'नच बलिए-5' में अपना डांस दिखा चुकी हैं।
सैकेंड हनीमून पर निकला ये सेलेब जोड़ा, सोशल मीडिया पर डाले फोटोज
4 of 5
आपको बता दें कि माही विज मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-5' में भी हिस्सा लिया था लेकिन पैर में चोट लगने की वजह से उन्होंने ये शो छोड़ दिया था।
सैकेंड हनीमून पर निकला ये सेलेब जोड़ा, सोशल मीडिया पर डाले फोटोज
5 of 5
वहीं उनके पति जय भानुशाली टीवी एक्टर और एंकर हैं। वो एकता कपूर के सीरियल 'कयामत' में लीड रोल में नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें डांसिंग रियलटी शो 'डांस इंडिया डांस' के होस्ट के तौर पर भी जाना जाता है। वो कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।