टीवी एक्टर जय भानुशाली की पत्नी माही विज मां बन गई हैं। 21 अगस्त को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया । माही और जय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ये जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बेटी की पहली फोटो भी शेयर की। सोशल मीडिया पर इसकी वजह से कुछ लोग माही को ट्रोल करने लगे। इसके बाद माही ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।