फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माही विज और जय भानुशाली की बेटी का हुआ मुंडन, बदले लुक पर अभिनेता ने कही ये बात

Sat, 21 Nov 2020 09:00 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माही विज - फोटो : instagram/mahhivij
टीवी के पसंदीदा कपल माही विज और जय भानुशाली परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। 20 नवंबर को माही और जय की बेटी का मुंडन हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
माही विज - फोटो : instagram/mahhivij
माही विज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वे अपनी बेटी के साथ हैं। बेटी के मुंडन से पहले माही वीडियो में लकड़ी की काठी गाना गा रही हैं। वहीं उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी देखा जा सकता है। इस दौरान माही ने गुलाबी रंग का पारंपरिक ड्रेस पहना है। वहीं उनकी बेटी ने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है।

विज्ञापन

3 of 5
जय भानुशाली - फोटो : instagram/ijaybhanushali
बेटी के मुंडन के बाद माही ने एक अन्य तस्वीर पोस्ट की। बेबी गर्ल के साथ माही बेटी की ओर देखते हुए पोज दे रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मेरा टकलू।‘ तारा भानुशाली के इंस्टाग्राम से भी एक वीडियो साझा किया गया है। वीडियो में परिवार के सदस्य मुंडन सेरेमनी में डांस कर रहे हैं और एंजॉय करते दिख रहे हैं।

4 of 5
जय भानुशाली, माही विज - फोटो : instagram/ijaybhanushali
पिता जय ने भी बेटी के साथ का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में दोनों की जोड़ी देखते ही बनती है। जय ने कैप्शन में लिखा- 'पहले और बाद में... मेरा बाला।' वीडियो में तारा क्यूट अंदाज में जय और माही के दोस्तों को देख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जय भानुशाली और माही विज - फोटो : instagram/mahhivij
बता दें कि सीरियल लागी तुझसे लगन में नकुशा का किरदार कर माही विज मशहूर हुईं। माही विज साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2004 में फिल्म अपरिचिंतन में काम किया। मलयालम हॉरर इस फिल्म में उनका किरदार एक भूत का था। माही विज और जय भानुशाली ने साल 2011 में शादी की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें