सुनील ग्रोवर और महेंद्र सिंह धोनी की इस तस्वीर के सामने आते ही क्रिकेट और कॉमेडी के फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। धोनी ने सुनील के शो के लिए प्रोमो शूट कर लिया है। माना जा रहा है कि वह शो के पहले मेहमान होंगे।
विज्ञापन
2 of 5
Sunil Grover
सुनील ग्रोवर के नए शो का नाम 'क्रिकेट कॉमेडी' होगा। खबर है कि जिस एपिसोड में धोनी मेहमान होंगे, उसमें कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग भी नजर आएंगे। इस शो को कपिल शर्मा के शो की क्रियेटिव डायरेक्टर रह चुकीं प्रीति सिमोन्स अपने प्रोडक्शन हाउस 'लिल फ्रोडो प्रोडक्शंस' के बैनर तले प्रोड्यूज करेंगी।
विज्ञापन
3 of 5
Sunil Grover
सुनील ग्रोवर की लेटेस्ट तस्वीर से साफ है कि वह अपने अगले शो में भी किसी विशेष किरदार में नजर आएंगे। चेक्ड कोट, टाई, फूल और इंग्लिश स्टाइल हेयरकट में सुनील ग्रोवर नजर आ रहे हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में शो की शूटिंग की।
4 of 5
सुनील ग्रोवर, शिल्पा शिंदे
सुनील ग्रोवर के शो का नाम होगा 'दे दना दन' और यह जियो टीवी एप पर हर शुक्रवार से रविवार आईपीएल 11 के दौरान प्रसारित होगा। इसमें कई क्रिकेटर्स नजर आएंगे। इस शो में वह 'बिग बॉस-11' की विजेता शिल्पा शिंदे के साथ दिखेंगे।
गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले सीजन में यूसी ब्राउजर के एक शो के लिए सुनील ग्रोवर ने सनी लियोन के साथ मिलकर क्रिकेट कमेंट्री की थी। बता दें कि आईपीएल 11 का आगाज 7 अप्रैल से होगा।