फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी का साथ मिलते ही सुनील ने निकाला कपिल के शो का तोड़, नाम से लेकर मेहमान तक जानें 5 बड़ी बातें

Tue, 03 Apr 2018 09:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sunil Dhoni
सुनील ग्रोवर और महेंद्र सिंह धोनी की इस तस्वीर के सामने आते ही क्रिकेट और कॉमेडी के फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। धोनी ने सुनील के शो के लिए प्रोमो शूट कर लिया है। माना जा रहा है कि वह शो के पहले मेहमान होंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Sunil Grover
सुनील ग्रोवर के नए शो का नाम 'क्रिकेट कॉमेडी' होगा। खबर है कि जिस एपिसोड में धोनी मेहमान होंगे, उसमें कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग भी नजर आएंगे। इस शो को कपिल शर्मा के शो की क्रियेटिव डायरेक्टर रह चुकीं प्रीति सिमोन्स अपने प्रोडक्शन हाउस 'लिल फ्रोडो प्रोडक्शंस' के बैनर तले प्रोड्यूज करेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
Sunil Grover
सुनील ग्रोवर की लेटेस्ट तस्वीर से साफ है कि वह अपने अगले शो में भी किसी विशेष किरदार में नजर आएंगे। चेक्ड कोट, टाई, फूल और इंग्लिश स्टाइल हेयरकट में सुनील ग्रोवर नजर आ रहे हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में शो की शूटिंग की।

4 of 5
सुनील ग्रोवर, शिल्पा शिंदे
सुनील ग्रोवर के शो का नाम होगा 'दे दना दन' और यह जियो टीवी एप पर हर शुक्रवार से रविवार आईपीएल 11 के दौरान प्रसारित होगा। इसमें कई क्रिकेटर्स नजर आएंगे। इस शो में वह 'बिग बॉस-11' की विजेता शिल्पा शिंदे के साथ दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunil Grover
गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले सीजन में यूसी ब्राउजर के एक शो के लिए सुनील ग्रोवर ने सनी लियोन के साथ मिलकर क्रिकेट कमेंट्री की थी। बता दें कि आईपीएल 11 का आगाज 7 अप्रैल से होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें