रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया वैसे तो खत्म हो चुका है, लेकिन इससे इसके जज अशनीर ग्रोवर चर्चा में हैं। दरअसल 'भारत पे' के प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अशनीर का कहना है कि उन्हें कंपनी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया है। शार्क टैंक इंडिया में अशनीर अपने गुस्सैल रवैये की वजह से चर्चा में थे। एक इंटरव्यू में अशनीर ने बताया था कि कैसे वह इस शो का हिस्सा बने। अशनीर ने कहा था कि सोनी ने इस शो के लिए अर्ली स्टेज इनवेस्टर, वेन्चर कैटलिस्ट से संपर्क किया था। इस कंपनी ने सोनी को 300 लोगों की लिस्ट दी जो इस शो के जज बन सकते थे, जिसके बाद सोनी ने उनसे संपर्क किया। आज हम आपको अशनीर ग्रोवर की जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातें बताने जा रहे हैं।