फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के सामने लव ने बोला इतना बड़ा झूठ, फिर वीडियो शेयर कर खोला ज्यादा वोट बताने का राज

Thu, 11 Jan 2018 08:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
लव त्यागी
बिग बॉस 11 के टॉप 6 कंटेस्टेंट बनने के बाद लव त्यागी आखिरकार घर से बाहर हो गए। मॉल में हुई वोटिंग के बाद लव, हिना,‌ शिल्पा और विकास ने अपने-अपने वोट गिने और सलमान खान को बताए। इसमें सबसे कम वोट 393 लव को मिले। जिससे वो घर से बेघर हो गए।
विज्ञापन

2 of 7
लव त्यागी
हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपीसोड में दिखाया गया कि जब विकास ने लव के वोट गिने तो उन्होंने पाया कि लव के वोट 393 नहीं बल्कि 293 हैं। घर में इस बात की चर्चा हुई कि लव ने अपने वोट ज्यादा बताएं और उन्होंने नेशनल टीवी पर झूठ बोला।

पढ़ें- फिल्ममेकर का चौंकाने वाला बयान, 'सनी लियोनी की फिल्‍मों में राष्ट्रगान बजाने से पवित्रता होती कम'
विज्ञापन

3 of 7
बिग बॉस
ये जानकर हर किसी के होश उड़ गए। जबकि हिना ने लव का बचाव भी किया लेकिन उनका झूठ तो दुनिया के सामने आया गया है। अब लव ने एक वीडियो जारी कर इस पर अपनी सफाई दी है।
 

 

4 of 7
बिग बॉस
लव ने वीडियो में कहा, 'मैंने कल बिग बॉस देख रहा था। उसमें दिखाया कि मैंने गलत वोट काउंट‌ किए और 293 को 393 बता दिया। ऐसा मैंने जानबूझकर नहीं किया। मैंने कोई झूठ नहीं बोला। क्योंकि मुझे आकाश पहले ही बता चुका था कि विकास के वोट 400 से ज्यादा हैं।'
विज्ञापन

5 of 7
बिग बॉस
लव ने आगे कहा, 'अगर मुझे झूठ ही बोलना होता तो मैं 400 से ज्यादा वोट लिखता। अगर ऐसा हुआ है तो मैं माफी चाहता हूं लेकिन ये सब मैंने जानबूझकर नहीं किया।' लव ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन

6 of 7
बिग बॉस
हालांकि अब लव कॉमनर से सेलेब्रिटी बन चुके हैं। जब वो अपने घर पहुंचे तो फैंस ने उनका बुके देकर और माला पहनाकर स्वागत किया। लव के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए फैंस की भीड़ लग गई। घर से बाहर‌ निकलने के बाद लव बंदगी और अर्शी से भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिग बॉस
बिग बॉस 11 अब तक का सबसे ज्यादा कंट्रोवर्शियल शो बन गया है। अब खबर ये है कि बचे हुए टॉप 5 कंटेस्टेंट में से आकाश डडलानी को बीच में से ही बेघर कर दिया जाएगा। फिलहाल घर में अर्शी खान मौजूद हैं और वो एक टास्‍क के लिए आई हैं। इस टास्‍क में हारने वाला कंटेस्टेंट शो से बाहर हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें