फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: घर से बेघर हुई लुसिंडा का बड़ा खुलासा, कहा- हर समय KISS मांगता था आकाश

Wed, 18 Oct 2017 09:59 AM IST
amarujala.com- Presented by :अरविंद
विज्ञापन
1 of 6
Bigg Boss
टीवी रियल्टी शो 'बिग बॉस' में पड़ोसन लुसिंडा निकोलस को कम वोट मिलने के चलते घर से बेघर होना पड़ा। लुसिंडा ने घर से निकलने के बाद पांच बड़े ऐसे खुलासे किये हैं जो आपके दिल में लुसिंडा के लिए हमदर्दी पैदा कर देंगे। जानिए लुसिंडा के दिल का दर्द...अभी फिलहाल बिग बॉस का 11वां सीजन चल रहा है और प्रियंक, जुबैर, शिवानी दुर्गा और पड़ोसन लुसिंडा शो से बाहर हो चुकी हैं। लुसिंडा हाल ही में पड़ोस से बिग बॉस के घर में आईं थी। पड़ोसी घर में उनके साथ कन्टेस्टेंट लव त्यागी, सब्यासाची, महजबी थीं। 
विज्ञापन

लुसिंडा का पहला खुलासा 

2 of 6
Bigg Boss 11
ऑस्ट्रेलियाई मॉडल लुसिंडा ने सबसे पहले घर से बेघर होने की वजह लव और महजबी को बताया। लुसिंडा ने कहा कि लव और महजबी के गंभीरता से अपने रोल प्ले ना कर पाने के चलते उनका भेद खुला और इनकी गलती का नुकसान उनको भुगतना पड़ा। हालांकि लुसिंडा ने ये भी कहा कि सब्यासाची अपना किरदार बखूबी निभा रहे थे।
विज्ञापन

लुसिंडा का दूसरा खुलासा 

3 of 6
Lucinda Nicholas
लुसिंडा ने कहा कि उनके घर से बेघर होने की एक वजह हिंदी अच्छे से ना आना भी थी। लेकिन अब उनका कहना है कि वे अब हिंदी में अच्छे से बातचीत कर सकती हैं। मॉडल ने इंटरव्यू में बताया कि वे पड़ोसियों द्वारा तंग की जाती थी और उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें गेम को समझने में समय लग रहा था। 

लुसिंडा का तीसरा खुलासा

4 of 6
Lucinda Nicholas
घर में चुप और शांत रहने वाली लुसिंडा ने कहा वे पड़ोसी घर से बिग बॉस के घर में जाने के बाद कोई लड़ाई और कलेश नहीं करना चाहती थी। इतना ही नहीं घर के अंदर दिए हुए किरदार को भी अच्छे से निभाना भी उनके लिए एक चुनौती भरा काम था।
विज्ञापन

लुसिंडा का चौथा खुलासा

5 of 6
Bigg Boss
रैपर विकास को लेकर भी लुसिंडा चिंतित थीं। उन्होंने बताया कि शुरू में तो विकास उनके लिए अच्छे रैप गाया करते थे लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी भाषा बदली ली। मॉडल ने बताया कि आकाश उनसे हमेशा किस करने के लिए कहता था। लुसिंडा ने आगे बताया कि आकाश की इस हरकतों ने भी उनका बहुत दिल दुखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुसिंडा का पांचवां खुलासा

6 of 6
Lucinda Nicholas
आखिर में लुसिंडा ने अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाते हुए ये भी बताया कि घर का विनर को चुनना बहुत कठिन होगा। लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि वे हिना खान, हितेन तेजवानी और पुनीश शर्मा को सपोर्ट करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें