फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ही नहीं ये सीरियल्स भी दर्शकों के फेवरेट, एक को हो चुके हैं 16 साल

Sat, 21 Jun 2025 06:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी सीरियल की एक बड़ी फैन फॉलोइंग होती है। इन दिनों भी हिंदी टीवी सीरियल की दुनिया में कई शो लंबे समय से टेलीकास्ट हाे रहे हैं। जानिए, कौन से हैं वो सीरियल।  
विज्ञापन
1 of 6
टीवी पर सबसे ज्यादा चलने वाले वाले सीरियल - फोटो : एक्स (ट्विटर)

जल्द ही सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन आएगा। क्या आपको पता है कि इसका पहला सीजन लगभग 8 साल टीवी पर टेलीकास्ट हुआ। लेकिन सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले सीरियल में यह अकेला नहीं है। इसके बाद भी कई टीवी सीरियल आए, जो अब तक टेलीकास्ट हो रहे हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ पॉपुलर सीरियल्स के बारे में।  

 

 

 

विज्ञापन

2 of 6
सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिलीप जोशी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा 
कॉमेडी से भरपूर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को देखते हुए एक पीढ़ी बड़ी हुई। इस सीरियल को टेलीकास्ट होते हुए लगभग 17 साल हो चुके हैं। इस सीरियल में जेठालाल नाम का एक किरदार खूब पॉपुलर हुआ, इस किरदार को दिलीप जोशी निभाते हैं। 

विज्ञापन

3 of 6
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लीड एक्टर्स - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ये रिश्ता क्या कहलाता है
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब तक तीन पीढ़ियां नजर आ चुकी हैं। इस सीरियल की शुरुआत में हिना खान ने अक्षरा का रोल निभाया था। इसके बाद अक्षरा की बेटी की जिंदगी पर सीरियल आधारित रहा। अब सीरियल में नए किरदार नजर आते हैं। इस सीरियल को भी टीवी पर टेलीकास्ट होते हुए लगभग 16 साल हो चुके हैं। 

4 of 6
सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' में शुभांगी आत्रे और आसिफ शेख - फोटो : एक्स (ट्विटर)

भाबी जी घर पर हैं 
एक और कॉमेडी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ को भी टेलीकास्ट होते हुए लगभग 10 साल हो चुके हैं। इस शो में विभूति नारायण मिश्रा नाम के किरदार को आसिफ शेख निभाते हैं। वहीं अंगूरी भाभी के रोल में शुभांगी आत्रे नजर आती हैं। कई और किरदार भी इस सीरियल के फेमस हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
सीआईडी - फोटो : इंस्टाग्राम

सीआईडी 
सीरियल ‘सीआईडी’ भी लगभग 20 साल तक क्राइम्स स्टोरीज से दर्शकों का मनोरंजन करता रहा। मगर छह साल पहले इस सीरियल को अचानक बंद कर दिया गया। कुछ वक्त पहले ही इस सीरियल ने फिर वापसी की है। इन दिनों यह ओटीटी पर दर्शकों को देखने को मिल रहा है। इस सीरियल में एसीपी प्रद्युम का किरदार शिवाजी साटम निभाते हैं, वहीं इंस्पेक्टर अभिजीत और दया के रोल में आदित्य श्रीवास्तव और दया शेट्टी दिखते हैं। ये सभी कैरेक्टर दर्शकों को काफी पसंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'अनुपमा' सीरियल में रुपाली गांगुली निभाती हैं लीड रोल - फोटो : इंस्टाग्राम@rupaliganguly
अनुपमा 
इन दिनों रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ भी खूब पॉपुलर है। यह टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना रहता है। इस सीरियल में एक आम महिला अनुपमा की जिंदगी की कहानी है। यह सीरियल भी लगभग पांच साल से टेलीकास्ट हो रहा है और आगे भी इसके बंद होने के कोई आसार नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें