लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में एक बार से स्मृति ईरानी की किस्मत दांव पर लगी है। स्मृति इस बार भी राहुल गांधी को अमेठी से कड़ी टक्कर दे रही हैं। राजनीति में आने से पहले स्मृति ईरानी टेलीविजन का मशहूर चेहरा रही हैं। हालांकि टीवी से राजनीति तक का सफर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के लिए आसान नहीं था। स्मृति ईरानी ने इस लंबे सफर में काफी उतार चढ़ाव देखे। खास बात यह है कि इतने साल में स्मृति ईरानी में काफी बदलाव आए। आज आपको स्मृति ईरानी की अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।