फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: कंगना की जेल में अपना राज बताकर फूट-फूटकर रोया यह कैदी, स्वामी चक्रपाणि को मिली ‘लॉक अप’ से रिहाई

Mon, 07 Mar 2022 01:01 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना का शो लॉक अप - फोटो : insta
कंगना रनौत का रियलिटी शो ‘लॉक अप’ आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। इस बार कंगना की ओर से दी गई चुनौती को लेकर यह चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, बॉटम तीन में से एक कैदी इस अत्याचारी खेल से बाहर हो गया, लेकिन उससे पहले कैदियों को कंगना की एक चुनौती का सामना करना पड़ा। जिन दो कैदियों ने इस चुनौती को पार कर लिया, वो बच गए और 'लॉक अप' से पहले कैदी को रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
अपना राज बताकर रो पड़े सिद्धार्थ और अंजलि - फोटो : Instagram @mxplayer
कैदी को करने था अपने राज का खुलासा
‘लॉक अप’ के बॉटम तीन कंटेस्टेंट्स को खेल में बने रहने के लिए कंगना ने चुनौती दी थी। कंगना ने कहा था कि आज बॉटम तीन अपने सीक्रेट सबके साथ शेयर करेंगे, जिसके बारे में किसी को जानकारी ना हो। इसके बाद सिद्धार्श शर्मा अपना राज बताते हुए फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए। वहीं, अंजलि अपना राज बताने को लेकर माता-पिता के रिएक्शन के बारे में सोच कर डरी नजर आईं। शो में आगे बढ़ने के लिए इन दोनों कंटेस्टेंट्स को बड़ी कुर्बानी देनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
बॉटम तीन कैदी - फोटो : Instagram @mxplayer
स्वामी चक्रपाणि महाराज ने नहीं बजाया बजर
जिन तीन सेलेब्स को कंगना का अत्याचारी खेल खेलना था, उनमें स्वामी चक्रपाणि महाराज, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा और सिद्धार्श शर्मा शामिल थे। तीनों कैदियों को चुनौती पूरी करने के लिए बजर बजाकर अपना राज बताना था, लेकिन स्वामी चक्रपाणि ने अपना राज बताना उचित नहीं समझा और वो खेल से बाहर हो गए।

4 of 5
'लॉक अप' शो - फोटो : सोशल मीडिया
स्वामी ने खुद कहा- जाना चाहता हूं
खेल से एक कैदी को बाहर करने को लेकर खास बात ये है कि स्वामी चक्रपाणि महाराज ने खुद ही कहा कि वो जाना चाहते हैं इसलिए सिद्धार्थ शर्मा को सेव कर लिया जाए। स्वामी और सिद्धार्थ शर्मा बॉटम दो में थे, जिसके बाद कंगना ने उन्हें ‘लॉक अप’ से रिहाई दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
13 कैदी हैं ‘लॉक अप’ में - फोटो : सोशल मीडिया
13 कैदी हैं ‘लॉक अप’ में बंद
आपको बता दें कि ‘लॉक अप’ में 13 कंटेस्टेंट बंद थे, जिनमें से स्वामी चक्रपाणि बाहर हो गए हैं। घर में मौजूद सदस्यों में मुनव्वर फारूकी, अंजलि अरोड़ा, करणवीर वोहरा, पूनम पांडे, बबीता फोगाट, निशा रावल, सिद्धार्थ शर्मा, तहसीन पूनावाला, पायल रोहतगी, सारा खान, शिवम शर्मा और साइशा शिंदे शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें