फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी: टीआरपी के लिए टीवी शो के मेकर्स को बेलने पड़ते हैं इतने पापड़, विदेश की सैर से भी नहीं करते गुरेज

Fri, 08 Apr 2022 09:23 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
इन टीवी शोज ने विदेश में शूटिंग की - फोटो : social media
टीवी शोज के मेकर्स हर हफ्ते आते टीआरपी लिस्ट में टॉप पर आने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। हर हफ्ते इन शोज में इस लिस्ट में जगह बनाने की होड़ लगी रहती है, मेकर्स इस लिस्ट में जगह बनाने के लिए हर रोज शो में नए ट्विस्ट तक लाने को तैयार रहते हैं। कई शोज के मेकर्स पानी की तरह पैसा बहाते हैं, तो कई ऐसे हैं जो इसके लिए विदेशों में जाकर शूट करने से भी परहेज नहीं करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही टीवी सीरियल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टीआरपी लिस्ट में टॉप करने के लिए विदेश का चक्कर तक लगाकर आए हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 11
yeh rishta kya kehlata hai - फोटो : social media
ये रिश्ता क्या कहलाता है
लंबे समय से चले आ रहे टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में लोगों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए मेकर्स कई बार विदेश की यात्रा कर कर आ चुके हैं। इसकी पूरी टीम बीते सालों में  स्विट्जरलैंड, सिंगापुर, हॉगकांग, थाईलैंड और साउथ अफ्रीका में शूट कर चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 11
taarak mehta ka oolta chashma - फोटो : social media
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
टीवी की दुनिया का सबसे पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में कई बार ऐसा ट्रैक दिखाया जा चुका है, जब टीम विदेश में जाकर शूट करती है। इस शो के सितारे डिज्नीलैंड और सिंगापुर जैसी खूबसूरत लोकेशन पर शूट कर चुके हैं।  

 

4 of 11
ससुराल सिमर का
ससुराल सिमर का
वर्षों तक टीआरपी की लिस्ट में धूम मचाने वाले सीरियल 'ससुराल सिमर का' की टीम भी विदेश की सैर कर चुकी है। इन्होंने अपने शो के 1000 एपिसोड पूरे होने की पार्टी हॉग कॉन्ग में की थी। 

 
विज्ञापन

5 of 11
दिया और बाती हम  - फोटो : सोशल मीडिया
दिया और बाती हम
स्टार प्लस के एक और शो 'दिया और बाती हम' की टीम विदेश में धमाल मचा चुकी है। शो की टीम 10 दिनों के लिए सिंगापुर गई थी, जहां इन्होंने खूब मस्ती की थी। 

 
विज्ञापन

6 of 11
ये है मोहब्बतें - फोटो : Social Media
ये है मोहब्बतें
दिव्यंका त्रिपाठी का शो 'ये हैं मौहब्बतें' आखिर कैसे पीछे रह सकता है। इसका एक सीक्वेंस लंदन में शूट किया गया था, जहां की खूबसूरती ने इन सभी का मन मोह लिया था। 




 
विज्ञापन

7 of 11
बड़े अच्छे लगते हैं
बड़े अच्छे लगते हैं
राम कपूर और साक्षी तंवर की सिजलिंग केमिस्ट्री दिखाने वाला शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' भी विदेशी धरती पर शूट हो चुका है। राम और प्रिया अपने हनीमून के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे।  

 

8 of 11
तू आशिकी - फोटो : social media
तू आशिकी
कलर्स के सीरियल 'तू आशिकी' के सितारे भी शूटिंग की वजह से लंदन की सैर कर चुके हैं। शो का एक जरूरी हिस्सा शूट करने के लिए मेकर्स ने लंदन को चुना था। 

9 of 11
पोरस - फोटो : social media
पोरस 
अलेक्जेंडर द ग्रेट को पूरी दुनिया में अगर कोई चुनौती दे पाया था तो वह हमारे यहां का महान राजा पोरस था। उन्हीं के जीवन को दर्शाते टीवी सीरियल पोरस की शूटिंग थाईलैंड में की गई थी। 350 B.C. के  इंडिया को दिखाने के लिए मेकर्स ने थाईलैंड को चुना था। 

 

10 of 11
इश्क में मरजावां - फोटो : social media
इश्क में मरजावां
अर्जुन बिजलानी और उनकी टीम लंदन में एक सीक्वेंस की शूटिंग कर चुकी है। इसके अलावा 'इश्क में मर जावां' की टीम शूटिंग के लिए मनाली भी जा चुकी है।

 
विज्ञापन

11 of 11
उडारियां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उडारियां
अब खबर है कि सीरियल 'उडारियां' भी इस लिस्ट में शामिल होने जा रहा है। टीम जल्द ही शूटिंग करने के लिए लंदन रवाना होगी। खबरें हैं कि तेजो फतेह को छोड़कर लंदन शिफ्ट हो जाएगी। ऐसे में फतेह तेजो को वापस लाने के लिए लंदन जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें