दर्शकों के दिलों में पिछले 14 सालों से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अपनी जगह बनाए हुए है। यह शो लगातार अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो का हर किरदार लोगों के दिलों में ऐसे घर कर गया है मानों वो लोगों की जिंदगी का अटूट हिस्सा हो। इन्हीं किरदारों में से एक है जेठालाल, यह शो जेठालाल की जिंदगी के इर्द-गिर्द ही घूमता है। शो में गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक जेठालाल को बहुत सी चीजें पसंद हैं और आज हमने उनकी पसंदीदा चीजों की एक लिस्ट तैयार की है।