फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतनी बड़ी हो गई इस फेमस टीवी सीरियल की यह चाइल्ड एक्ट्रेस, एक्टिंग छोड़ इस काम में है बिजी

Sun, 20 May 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
jhanak shukla
90 के दशक में ऐसे टीवी सीरियल आए थे जिन्होंने मनोरंजन की दुनिया का इतिहास ही बदलकर रख दिया था। इस दौरान लोगों के मनोरंजन का जरिया सिर्फ टीवी ही था। ऐसे में बच्चों का टीवी सीरियल 'करिश्मा का करिश्मा' ने भी टीवी की दुनिया में बहुत करिश्मा किया था। लेकिन बात करेंगे इस सीरियल में लीड रोल करने वाली उस छोटी सी बच्ची की जो दिखने में बहुत खूबसूरत हो गई है.... 
विज्ञापन

2 of 8
jhanak shukla
उस समय टीवी पर रामायण, महाभारत, शक्तिमान और करिश्मा का करिश्मा आदि कई ऐसे शो थे जो बच्चों के बीच बहुत लोकप्रिय हुए थे। यहां तक कि बड़े-बूढ़े लोगों के मुंह पर भी इन सीरियल्स के नाम तक रटे हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 8
jhanak shukla
लेकिन बात करेंगे साल 2003 में आए टीवी सीरियल करिश्मा का करिश्मा की इस एक्ट्रेस का जिनका नाम हैं झनक शुक्ला। झनक ने इस सीरियल में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था। यह सीरियल एक छोटी सी बच्ची की कहानी पर आधारित था जिसमें वह एक रोबोट बन जाती थी।

4 of 8
jhanak shukla
सीरियल में झनक का नाम करिश्मा था और वह रोबोट बनकर एक से एक करिश्मा करने में माहिर थी। इस सीरियल में झनक की उम्र केवल सात साल थी। लेकिन अब झनक बड़ी हो गई हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
jhanak shukla
साल 1996 में पैदा हुई झनक की उम्र अब 22 साल हो रही है और दिखने में वह किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। बता दें कि झनक को फिल्म कल हो ना हो में भी देखा गया है। 
विज्ञापन

6 of 8
jhanak shukla
झनक फिल्म कल हो ना हो में जया बच्चन की बेटी जिया के रोल में दिखाई दी थी। वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान झनक ने कहा था कि उनको शाहरुख खान से बेहद प्यार है और वे शादी भी कर सकती हैं। बता दें कि आखिरी बार झनर ‘गुमराह’ के एक एपिसोड में दिखी थी। 
विज्ञापन

7 of 8
jhanak shukla
झनक दिल्ली की रहने वाली हैं और उनकी मां सुप्रिया शुक्ला भी जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और उनके पिता भी एक फिल्ममेकर हैं।जब झनक 6 साल की थी तब उनका परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया था। 
विज्ञापन

8 of 8
jhanak shukla
फिलहाल झनक अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। लेकिन झनक का कहना है कि वह एक्टिंग की दुनिया में दोबारा नहीं जाना चाहती हैं। दरअसल, उनका सपना एक सोशल एक्टिविस्ट बनने का है। इतना ही नहीं इस काम में उनका परिवार उनके साथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें