फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म में पानी के अंदर रोमांस कर चुके हैं सुनील लहरी, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Tue, 28 Apr 2020 01:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील लहरी - फोटो : Social Media
देशभर में हुए लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन ने लोगों के मनोरंजन का ख्याल रखते हुए एक बार फिर से रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण का प्रसारण शुरू किया गया। रामायण के शुरू होते ही इसके सभी किरदारों में मानो एक बार फिर से जान आ गई हो। जो सितारे लाइमलाइट से दूर हो गए थे। वो एक बार फिर से चर्चाओं में आने लगे। जिसके चलते अब रामायण की स्टारकास्ट सोशल मीडिया पर अपने पुराने दिनों को याद कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सुनील लहरी - फोटो : ट्विटर
इस धारावाहिक में लक्षमण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। सुनील आजकल सोशल मीडिया पर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अपनी थ्रोबैक तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। सुनील कभी रामायण से जुड़ी हुई कोई तस्वीर साझा करते हैं तो कभी अपने दौर में की हुई फिल्मों की तस्वीरें। हाल ही में सुनील ने एक तस्वीर और साझा की है।
विज्ञापन

3 of 5
सुनील लहरी - फोटो : Social Media
सुनील ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है उस तस्वीर में वो अभिनेत्री अनुराधा के साथ दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर 1985 में आई फिल्म 'फिर आए बरसात' के सेट की है। तस्वीर को साझा करते हुए सुनील ने कैप्शन में लिखा है, 'फिल्म फिर आए बरसात से एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर रहा हूं। इसमें हम एक अंडरवाटर रोमांटिक सीन फिल्मा रहे हैं।'
 

4 of 5
sunil lahri - फोटो : social media
अनुराधा के साथ सुनील लहरी की इस तस्वीर को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये तस्वीर दोनों की मल्टी स्टारर फिल्म 'फिर आए बरसात' की है। इस फिल्म में सुनील लहरी के अलावा दिग्गज अभिनेता हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय, आशोक कुमार, सईद जाफरी और पेनटल भी थे। फिल्म में सुनील के साथ अभिनेत्री अनुराधा पटोल थीं। इस फिल्म में दोनों को अंडरवाटर रोमांस करते देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunil lahri - फोटो : social media
गौरतलब है कि इससे पहले भी सुनील अपनी कई थ्रोबैक तस्वीरें साझा कर चुके हैं। केवल सुनील ही नहीं बल्कि रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया भी कई थ्रोबैक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में दीपिका ने अपनी और सुनील लहरी की भी एक तस्वीर साझा की थी। जो दोनों के रामायण के पहले भी सीरियल में साथ करने के दौरान की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें