सोनी चैनल का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। ये शो का आखिरी हफ्ता है। टीआरपी की रेस में ये शो नंबर एक पर बना हुआ था। इसका सबसे बड़ा कराण थे अमिताभ बच्चन।
विज्ञापन
2 of 5
KBC_9
अमिताभ बच्चन ने इस शो की रेटिंग नीचे नहीं गिरने दी। इस हफ्ते शो पर कई सेलेब्रिटीज आएंगे। इस बार केबीसी में बीआमी नाम का एक रोबोट भी आएगा। इसका इस्तेमाल वीडियो-ए-फ्रेंड के तहत होगा। इस पूरे हफ्ते शो का समय भी बदला हुआ होगा।
पढ़ें- बिन शादी बच्चे के बाप बने सलमान? बिग बॉस में हुए खुलासे के बाद सेट पर छा गया सन्नाटा
विज्ञापन
3 of 5
KBC 9
इस हफ्ते केबीसी 9 बजे नहीं बल्कि 8.30 बजे टेलीकास्ट होगा। आज से शुक्रवार तक जियो KBC 'प्ले अलॉन्ग स्पेशल वीक' होगा। बिग बी के इस शो में बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया से जुड़े सितारे हिस्सा बनेंगे।
4 of 5
KBC 9 With Neha Namdev
एक्ट्रेस विद्या बालन, युवराज सिंह और नोबेल प्राइज विजेता कैलाश सत्यार्थी फाइनल हफ्ते में बिग बी के साथ नजर आएंगे। बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति अपने पहले एपिसोड के बाद से ही टीआरपी चार्ट में टॉप पर है
इसका पहला एपिसोड 28 अगस्त को ऑन एयर हुआ था। इसके बाद इसने टीवी के बाकी सारे शोज को पीछे छोड़ दिया था। इस बार शो को सिर्फ एक ही करोड़पति मिली। इनका नाम अनामिका मजूमदार है।