फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 साल पहले इस सीरियल ने बदल दी थी स्मृति ईरानी की किस्मत, टीम ने अब किया ऐसे सेलिब्रेट

Fri, 05 Jul 2019 05:54 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi - फोटो : instagram
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) ने कई लोगों की जिंदगी बदल दी। इस सीरियल में काम करने वाले ज्यादातर किरदार सफलता की बुलंदियों पर हैं। इसमें सबसे ऊपर स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का नाम है। स्मृति ईरानी इस वक्त केंद्र सरकार में मंत्री हैं। यह सीरियल 3 जुलाई, 2010 को ऑनएयर हुआ था। हाल ही में इस सीरियल ने रिलीज के 19 साल पूरे किए। इस मौके पर सीरियल की पूरी कास्ट ने जमकर सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन

2 of 5
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi - फोटो : instagram
इस 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) सीरियल के सभी स्टार्स एक जगह इकट्ठा हुए और इस खास लम्हें को सेलिब्रेट किया। सामने आई तस्वीरों में जया भट्टाचार्य, सुमित सचदेव, कोमोलिका गुहा कुर्ता, शक्ति सिंह, मुनि झा, हुसैन कुवाजरवाला, संदीप बसवना, ख्याति केशवानी, रितु चौधरी सेठ और जितेन लालवानी के अलावा कई स्टार्स नजर आए। 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi - फोटो : instagram
सामने आई तस्वीरों में सभी स्टार्स मौज मस्ती करते हुए नजर आए। हालांकि इस मौके पर सीरियल के लीड स्टार्स रोनित रॉय, स्मृति ईरानी के अलावा अमर उपाध्याय नजर नहीं पहुंचे। इसके साथ ही सीरियल में तुलसी वीरानी की सास का किरदार निभाने वाली अपर्णा मेहता भी नजर नहीं आईं। 
 

4 of 5
Smriti Irani - फोटो : file photo
सीरियल में तो सभी एक्ट्रेस पारंपरिक परिधान पहने हुई दिखीं लेकिन इन तस्वीरों में सभी स्टार्स वेस्टर्न ड्रेस में कूल लुक में नजर आए। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आपको बता दें, साल 2000 में स्मृति ने सीरियल 'आतिश' और 'हम हैं कल आज और कल' से छोटे परदे पर एंट्री ली। दोनों ही सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होते थे हालांकि, उन्हें पहचान एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली। जिससे वह घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi - फोटो : instagram
'तुलसी वीरानी' का रोल कर मशहूर हुईं स्मृति ईरानी को पहले एकता कपूर की टीम ने रिजेक्ट कर दिया था। स्मृति ने यह खुलासा करते हुए बताया था कि, 'मैं 20 साल तक टीवी से जुड़ी रही। इसने मुझे इंडियन पॉलिटिक्स में आने का प्लेटफॉर्म दिया और मैं इसके लिए हमेशा टीवी की आभारी रहूंगी। इसके अलावा, एकता कपूर ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है। कई लड़कियों के साथ जब मैं उनके यहां ऑडिशन देने गई थी तो मैं टीवी के लिए फिट नहीं थी। टीम के रिजेक्ट करने के बावजूद एकता ने मुझे शो के लिए सेलेक्ट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें