फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के 12 साल बाद इस एक्ट्रेस ने रचाई दूसरी शादी, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में निभाया था अहम रोल

Wed, 10 Jul 2019 02:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Pooja Ghai weeding - फोटो : instagram
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) सीरियल ने हाल ही में 19 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल की पूरी टीम ने जमकर मस्ती की। इस बीच इस शो से जुड़ी एक एक्ट्रेस ने हाल ही में लॉग टाइम ब्वॉयफ्रेंड के साथ दूसरी शादी रचा ली। शादी करने की जानकारी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके फैंस को दी। तस्वीरों में क्योंकि की ये एक्ट्रेस पति के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Pooja Ghai weeding - फोटो : instagram
इस एक्ट्रेस का नाम पूजा घई (Pooja Ghai) है। पूजा घई ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में सुहासी का रोल निभाया था। पूजा घई ने लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहीं जिसके बाद शादी का फैसला लिया। पूजा के पति का नाम नौशीर है जो कि बिजनेसमैन हैं। पूजा ने शादी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- 'मेरी ताकत एक ही फ्रेम में मौजूद हैं। मां, कुकी, भाई, दीदी और नाउशू।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Pooja Ghai weeding - फोटो : instagram
पूजा घई (Pooja Ghai) की यह दूसरी शादी है। इससे पहले पूजा ने नीरज रावल के साथ शादी की थी। हालांकि यह शादी ज्यादा नहीं चल पाई और एक्ट्रेस ने साल 2007 में तलाक ले लिया। पूजा और नीरज का एक बेटा भी है। एक बेवसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पूजा नौशीर से शादी करने से पहले विकास कलांतरी के साथ दो साल रिलेशनशिप में रहीं।

4 of 5
Pooja Ghai with friend - फोटो : instagram
दोनों का रिश्ता नहीं चल सका और ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की वजह शादी कही जा रही थी। पूजा विकास से शादी करना चाहती थीं लेकिन ऐसा नहीं हो सका। खास बात है कि पति नीरज से तलाक लेने के बाद पूजा ने बेटे के कहने पर दोबारा साथ आईं। दोनों ने दोबारा शादी की लेकिन दोबारा भी यह शादी नहीं चल सकी। यह वाकया साल 2010 का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pooja Ghai - फोटो : instagram
पूजा घई ने टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। पूजा घई की शादी की तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है दोनों ने सादगी से शादी रचाई। पूजा हाल ही में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' कि रियूनियन पार्टी में मौजूद थीं। जहां पर पूजा ने टीम के साथ मस्ती की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें