फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी एक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, एक ही सीरियल में निभा दिए 75 किरदार

Fri, 30 Mar 2018 04:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rahul Singh
टीवी शो 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' के एक्टर राहुल सिंह ने इस शो में 75 अलग-अलग किरदार निभा कर रिकॉर्ड सेट किया है। अपनी इस उपलब्धि पर उन्होंने कहा, ' अभी तक मैंने शो में 75 किरदार निभाए हैं और सभी मेरे दिल के करीब हैं।'
विज्ञापन

2 of 5
Rahul Singh
राहुल सिंह ने कहा, 'एक एक्टर को अलग-अलग किरदारों को निभाने में सालों गुजर जाते हैं। मगर मेरे लिए यह एक ही शो में मुमकिन हो गया।' राहुल सिंह ने बताया कि स्टार भारत पर प्रसारित होने वाले सिटकॉम 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' में 'भोलेनाथ', 'पोस्टमैन', 'हिंगराज बाबा' का किरदार निभाने में उन्हें सबसे ज्यादा मजा आया।
विज्ञापन

3 of 5
Rahul Singh
टीवी शो 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' में राहुल घर जमाई प्रताप सिंह का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'कॉमेडी मेरे खून में है। मुझे यह जॉनर समझ आती है। इसलिए, अगर आपमें लगन हो तो अलग-अलग किरदार निभाना आसान हो जाता है।

4 of 5
Rahul Singh
राहुल सिंह मूल रूप से बिहार के जमुई के रहने वाले हैं। एक्टिंग में करियर बनाने के इरादे से वह मुंबई आए और यही रहकर स्नातक की पढ़ाई पूरी की। नवंबर 2017 में उन्होंने शादी की। वह सीरियल 'रुक जाना नहीं', 'बड़ी दूर से आए हैं' और 'डॉ. भानुमति ऑन ड्यूटी' में भी नजर आ चुके हैं। राहुल सिंह महुआ चैनल के 'लाफ्टर एक्सप्रेस' के विजेता भी रह चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rahul Singh
स्टार भारत पर प्रसारित होने वाले शो 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' की कहानी 'महाभारत' की 'द्रौपदी' से प्रेरित है। हालांकि, इस शो में एक पुरुष 'पांचाल' का किरदार निभा रहा है जिसकी शादी पांच अलग-अलग गुण वाली महिलाओं से हो जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें