कुशाल टंडन
- फोटो : Instagram
साल 2019 में की थी रेस्तरां की शुरुआत
कुशाल टंडन ने लॉकडाउन से पहले अपने रेस्तरां की शुरुआत दिसंबर के महीने में साल 2019 में की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार कुशाल टंडन ने ये रेस्तरां बहुत ही प्यार और शान से बनवाया था। उन्होने अपने 'Arbour28' रेस्तरां को फ्रांस के लोगों से डिजाइन करवाया था। उनके रेस्तरां के लॉंच के मौके पर सोहेल खान, रवि दुबे, करणवीर बोहरा, सिद्धार्थ शुक्ला, निया शर्मा, सरगुन मेहता, कृतिका सेंगर,निकेतन धीर और क्रिस्टल डिसूजा जैसे कलाकार शामिल हुए थे। उनकी इस पार्टी की कई तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।