फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Arya: 'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या के घर गूंजी किलकारी, अभिनेत्री ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Tue, 03 Dec 2024 01:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shraddha Arya And Rahul Nagal Welcomed Twins: चर्चित टीवी सीरियल कुंडली भाग्य फेम अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है।
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा आर्या-राहुल - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या के घर किलकारी गूंजी है। श्रद्धा और उनके पति राहुल नागल ने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने आज मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस  से यह खुशखबरी साझा की है। श्रद्धा आर्या को मुख्य रूप से 'कुंडली भाग्य' सीरियल के लिए जाना जाता है।  
विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा आर्या-राहुल - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रद्धा ने साझा किया पोस्ट
श्रद्धा आर्या ने 29 नवंबर को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। उन्होंने आज इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'दो नन्हे-मुन्नों ने हमारा परिवार पूरा कर दिया है। हमारे लिए यह डबल खुशी का मौका है'।
 
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा आर्या-राहुल - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस ने दीं बधाइयां
श्रद्धा आर्या ने एक बेटे और एक बिटिया को जन्म दिया है। साझा किए गए वीडियो में श्रद्धा अपने दोनों बच्चों को गोद में लिए नजर आ रही हैं। श्रद्धा के पोस्ट पर फैंस की बधाईयों का तांता लग गया है। टीवी जगत के सितारे भी अभिनेत्री को बधाई दे रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'नए साल के आने से पहले आपके घर खुशी का डबल धमाका हुआ है, मुबारक हो'।
Nargis Fakhri: '20 साल से कोई संपर्क नहीं...,' बहन आलिया पर लगे हत्या के आरोपों से दंग हैं नरगिस फाखरी?

4 of 5
श्रद्धा आर्या - फोटो : इंस्टाग्राम
कुंडली भाग्य को कहा अलविदा
श्रद्धा आर्या और  राहुल नागल ने साल 2021 में शादी रचाई। दोनों ने इस साल सितंबर में एलान किया कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। प्रेग्नेंसी के कारण श्रद्धा आर्या को ‘कुंडली भाग्य’ को भी अलविदा कहना पड़ा था। उन्होंने करीब सात साल इस शो में काम किया।
TGIKS: शक्ति कपूर ने चंकी पांडे को रातोंरात दिलाई 10 फिल्में, द ग्रेट इंडिया कपिल शो में हुए कई दिलचस्प खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा आर्या - फोटो : इंस्टाग्राम
सीरियल छोड़ते वक्त भावुक हुईं श्रद्धा
श्रद्धा आर्या 'कुंडली भाग्य' छोड़ते हुए काफी भावुक भी हुईं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर लिखा था, 'आप विश्वास नहीं करेंगे कि मैंने इस कैप्शन को कम से कम 25 बार लिखा और डिलीट किया क्योंकि.. कुछ भी नहीं.. कोई भी शब्द सही मायने में वर्णन नहीं कर सकता कि इस समय मेरे दिल में क्या है.. वह क्षण जब मैं अपने सबसे सफल काम को अलविदा कहती हूं। कुंडली भाग्य। इस शो ने मुझे बढ़ते देखा.. यह यात्रा मेरे दिल के बेहद करीब रही है'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें