टीआरपी चार्ट के टॉप फाइव शोज से बाहर हो चुके कभी लोकप्रिय रहे धारावाहिक ‘कुंडली भाग्य‘ के कलाकार एक बार फिर अपनी पोजीशन वापस पाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। शो में करण (धीरज धूपर) और प्रीता (श्रद्धा आर्य) की जिंदगी में चल रहा दर्शकों में नई उत्सुकता जगाता दिख रहा है। करण के जेल से भागने के बाद इस शो में तमाम नाटकीय मोड़ तो देखने को मिल रहे हैं, लेकिन ये शो को कितना फायदा पहुंचाएंगे, इसका फैसला होना अभी बाकी है।
शो की कहानी के मुताबिक प्रीता को अब अपराधी की तलाश पहले से कहीं ज्यादा है और उसे पक्का यकीन है कि शर्लिन (रूही चतुर्वेदी) का अक्षय के कत्ल से कुछ संबंध है, जबकि शर्लिन हमेशा इससे इनकार करती रही है। इस बीच पृथ्वी (संजय गगनानी) ड्रामा को और भड़का रहे हैं और वर्तमान स्थितियों को लेकर काफी संतुष्ट हैं। वो शर्लिन की मदद करने से भी इंकार कर देते हैं। जहां पृथ्वी वाकई खुश हैं, वहीं इस रोल के पीछे छिपे एक्टर यानी संजय गगनानी ने जब से ‘कुंडली भाग्य‘ में वापसी की है, तब से वो अपने रोल से काफी खुश हैं।