फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manit Joura: ट्विन टावर में फ्लैट के मालिक थे कुंडली भाग्य फेम एक्टर मनित जौरा, कहा- यह दिल तोड़ने वाला...

Sun, 04 Sep 2022 06:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मनित जौरा - फोटो : सोशल मीडिया
नोएडा स्थित ट्विन टावर को बीते 28 अगस्त को गिराए जाने की चर्चा पूरे देश में थी। इन इमारतों में कई लोगों के फ्लैट थे जिसे कोर्ट के आदेश के बाद जमींदोज कर दिया गया। इन गगनचुंबी इमारतों को गिराए जाने से टीवी एक्टर मनित जौरा को भी काफी नुकसान हुआ है। कुंडली भाग्य फेम मनित ने हाल ही में इस बारे में बड़ा खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने बिल्डर्स के साथ अपने अनुभव भी लोगों को बताए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
मनित जौरा - फोटो : सोशल मीडिया
कुंडली भाग्य अभिनेता मनित जौरा उन सैकड़ों लोगों में शामिल थे, जिन्होंने पिछले हफ्ते नोएडा ट्विन टावरों के विध्वंस में अपना घर खो दिया था। अभिनेता के पिता के पास सुपरटेक टावरों में दो फ्लैट थे, जिसे उन्होंने 2011 और 2013 में खरीदा था। एक साक्षात्कार में, मनित ने इस बारे में खुलकर बात की। एक्टर ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि बिल्डरों के खिलाफ निर्माण से संबंधित मामला चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने एक वकील को आठ साल पहले हायर किया क्योंकि वह अपना पैसा वापस चाहता थे। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मेरे पिता को इस उम्र में कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े यह सब देखकर मुझे बहुत बुरा लगता था। 
विज्ञापन

3 of 4
मनित जौरा - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने आगे साझा किया कि अधिकांश भारतीयों की तरह, एक फ्लैट खरीदना उनके परिवार के लिए एक भावनात्मक क्षण था। उन्होंने बताया,  'मेरे पिता ने एक अच्छे स्थान पर एक अच्छी जगह का सपना देखा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।' उन्होंने कहा, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डरों को खरीदारों को दी गई राशि पर ब्याज का भुगतान करने का आदेश दिया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन

4 of 4
मनित जौरा - फोटो : सोशल मीडिया
बिल्डर ने उन्हें कुछ समय तक ही ब्याज दिया जिसके बाद उन्हें दोबारा केस करना पड़ा। मनित ने कहा, 'दोबारा केस करने के बाद उन्होंने किस्तों में पैसे देने शुरू कर दिए, लेकिन यह राशि काफी छोटी थी जिससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा। हमने इस प्रॉपर्टी के लिए बड़ी रकम दी थी।' बिल्डिंग गिराए जाने के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह दिल तोड़ने वाला क्षण था जिसे उन्होंने नहीं देखा और न ही इस बारे में उन्होंने अपने माता-पिता से कुछ भी पूछा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें