फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में रहती थीं कुमकुम भाग्य की ‘प्रज्ञा’, इस फैसले ने पलट दी थी श्रीति झा की तकदीर

Fri, 26 Feb 2021 01:49 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
श्रीति झा - फोटो : Social media

छोटे पर्दे की सबसे चर्चित और पसंदीदा हीरोइनों में से एक श्रीति झा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रीति झा अपने करियर में मिल रही सफलता को काफी एंजॉय कर रही हैं। लेकिन ये कामयाबी उन्हें ऐसे ही नहीं मिली। इसके लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया और लंबा सफर तय किया। तब कहीं जाकर उन्हें ये मुकाम हासिल हुआ है।

विज्ञापन

2 of 8
श्रीति झा - फोटो : Social media
श्रीति झा का नाम लेते ही 'कुमकुम भाग्य' की प्रज्ञा याद आ जाती है। उन्होंने इस किरदार को इतनी तपिश से निभाया कि लोग उन्हें अपने नाम से कम और प्रज्ञा के नाम से ज्यादा जानते हैं। श्रीति झा को आज घर-घर में पहचाना जाता हैं। उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उन्होंने अपने जीवन में कुछ ऐसे फैसले लिए जिसने उनकी किस्मत पलट दी।
विज्ञापन

3 of 8
श्रीति झा - फोटो : Social media

श्रीति का जन्म 1986 में बिहार के बेगूसराय जिले में हुआ था, लेकिन उनका बचपन कोलकाता में गुजरा। वहां 10 साल बिताने के बाद श्रीति परिवार के साथ नेपाल के काठमांडू में रहने चली गईं और वहां से भी पढ़ाई की। इसके बाद श्रीति ने बीए अंग्रेजी की पढ़ाई दिल्ली के वेंकटे्श्वरा कॉलेज से की, जहां वे कॉलेज के अंग्रेजी ड्रामा सोसाइटी से जुड़ीं और आगे चल कर उसकी प्रेसिडेंट भी बनीं। बस यहीं से उनके सपनों को उड़ान मिली।

4 of 8
श्रीति झा - फोटो : Social media
दिल्ली में पढ़ाई के दौरान ही उन्हें पहले सीरियल 'धूम मचाओ धूम' के लिए चुन लिया गया था। श्रीति ने इस सीरियल में एक शर्मीली और अंधविश्वासी लड़की मालिनी शर्मा का किरदार निभाया था। 'धूम मचाओ धूम' के बाद उन्होंने 'जिया जले' सीरियल में काम किया। हालांकि, यह सीरियल ज्यादा दिन नहीं चला, लेकिन श्रीति को पहचान मिल गई थी। लोग उन्हें पसंद करने लगे थे। हर जगह उनकी काम की तारीफ होने लगी, जिसके कारण श्रीति को छोटे पर्दे पर काम मिलने लगा।
विज्ञापन

5 of 8
श्रीति झा - फोटो : Social media
इसके बाद श्रीति ने 'ज्योती' सीरियल में भी काम किया। इसमें उन्होंने सुधा का किरदार निभाया। सुधा एक ऐसी लड़की थी जिसे पर्सनैलिटी डिसॉर्डर की बीमारी थी। यानी दिन में वह सीधी साधी डरपोक सुधा बन कर रहती थी तो रात में ग्लैमरस, निडर देविका बनकर कहर ढाती थी। श्रीति ने सुधा के किरदार के लिए बहुत तारीफें बटोरीं।
विज्ञापन

6 of 8
श्रीति झा - फोटो : Social media
अभिनेत्री इसी समय दूसरे सीरियल 'शौर्य और सुहानी' में भी राजकुमारी सुहानी का लीड रोल कर रही थीं। फिर उन्हें 'रक्त संबंध' सीरियल ऑफर हुआ। इस धारावाहिक में वह एक अंधी लड़की बनी थीं। इसके बाद श्रीति की जिंदगी ही बदल गई। उनको 'दिल से दी दुआ..सौभाग्यवति भव:?’ में काम करने का मौका मिला। श्रीति ने इसमें घरेलू हिंसा की पीड़िता की भूमिका निभाई और उन्हें खूब पसंद भी किया गया। श्रीति को इस सीरियल के जरिए घर-घर में लोग पहचानने लगे थे।
विज्ञापन

7 of 8
श्रीति झा - फोटो : Social media
वहीं, श्रीति झा 'कुंडली' सीरियल में भी दिखीं। श्रीति को अपने समय का सबसे चर्चित टीवी धारावाहिक 'बालिका वधू’ में भी काम करने का मौका मिला था। इस सीरियल में उन्होंने गंगा का रोल निभाया बखूबी निभाया था। 'बालिका वधू’ सीरियल कर ही रही थीं कि उन्हें आज के सबसे लोकप्रिय सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में लीड रोल करने का ऑफर मिल गया। बस तब से लेकर आज तक वे प्रज्ञा के किरदार में सबकी चहेती बनी हुई हैं।
विज्ञापन

8 of 8
sriti jha - फोटो : file photo
उन्होंने अपने करियर में कई टीवी सीरियल में काम किया तो वहीं कइयों को ठुकराया भी। इसमें ‘कैसा ये इश्क है अजब सा रिस्क है’, ‘कितनी मोहब्बत है’, ‘जोधा अकबर’, 'गुलाल' और ‘छनछन’ जैसे सीरियल शामिल हैं। असल जिंदगी में श्रीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस बीच-बीच में इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों में उनका अलग ही रुप देखने को मिलता है। कई तस्वीरों में तो श्रीति का बिकनी पहने बोल्ड लुक भी देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें