टीवी के मशहूर धारावाहिक 'नागिन' के तीसरे भाग का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आए दिन इस धारावाहिक को लेकर कोई न कोई खबर मीडिया में आती रहती हैं। हाल ही में इस धारावाहिक से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। जिसे सुनकर कई फैंस के चेहरे खिल उठेंगे। बता दें कि अब इस धारावाहिक से एक और नए कलाकार का नाम जुड़ गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
‘नागिन 3’ के लिए ‘कुमकुम भाग्य’ में अहम भूमिका निभाने वाले एक कलाकार का नाम सामने आ रहा है। आपको बता दें कि यह कलाकार औऱ कोई और नहीं बल्कि अंकित मोहन खुद हैं। मीडिया खबरों की माने तो अंकित इस धारावाहिक के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। जिसके लिए वो जिम में भी खूब पसीना बहा रहे हैं। खबरों की माने तो अंकित ‘नागिन 3’ में भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।
कुछ दिन पहले ही ‘नागिन 3’ के पहले लुक को दर्शकों के लिए रिलीज किया गया था। बता दें इस धारावाहिक की खास बात यह है कि इसके तीसरे सीजन में इस बार दर्शकों को मौनी रॉय और अदा खान की जगह नागिन के किरदार में सुरभि ज्योति और पर्ल वी पूरी दिखाई देंगी। एकता कपूर ने अपने इस धारावाहिक नागिन 3 के लिए इन दो अभिनेत्रियों को मुख्य किरदार के लिए चुना है।