फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zarina Roshan Khan: 'कुमकुम भाग्य' की अभिनेत्री जरीना रोशन खान का निधन, सितारों ने जताया दुख

Mon, 19 Oct 2020 12:38 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जरीना रोशन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
Zarina Roshan Khan Death: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कुमकुम भाग्य' जैसे धारावाहिकों में काम कर अपनी पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री जरीना रोशन खान का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के चलते अभिनेत्री ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो 54 साल की थीं। जरीना के निधन पर कई सितारों ने दुख जताया है।
विज्ञापन

2 of 5
जरीना रोशन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
जरीना रोशन खान ने टेलीविजन शो में काम करने के अलावा कुछ फिल्मों में भी हाथ आजमाया। लेकिन उन्हें असली पहचान धारावाहिकों से ही मिली। 'कुमकुम भाग्य' में उन्होंने इंदू सूरी का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब उनकी अचानक मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन

3 of 5
सृति झा और जरीना रोशन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सृति झा ने इस दुखद मौके पर जरीना रोशन खान का एक वीडियो साझा किया है। इसमें वो मस्ती में डांस करते हुए नजर आ रही हैं।  इसके अलावा सृति ने जरीना के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। 
 

4 of 5
शब्बीर अहलूवालिया और जरीना रोशन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया ने भी जरीना रोशन के साथ एक क्यूट सेल्फी साझा की है। इसमें शब्बीर, जरीना के गाल पर Kiss करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये चांद सा रोशन चेहरा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जरीना रोशन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता विन राणा, जिन्होंने कुमकुम भाग्य में पूरब की भूमिका निभाई, उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर जरीना की एक तस्वीर साझा की और दुख व्यक्त किया। इसके अलावा टेलीविजन के कई और कलाकार भी जरीना के निधन पर शोक प्रकट कर रहे हैं।

कंगना रणौत को मिली दुष्कर्म की धमकी, आरोपी ने डिलीट किया फेसबुक अकाउंट

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें