फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुमकुम भाग्य' की अभिनेत्री ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, जल्द ही घर में गूंजेगी किलकारी

Thu, 28 May 2020 05:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिखा सिंह - फोटो : Social Media
लॉकडाउन के बीच टेलीविजन की दुनिया से बहुत सारी खुशखबरी आ रहीं हैं। हाल ही में 'छोटी सरदारनी' फेम एक्ट्रेस मानसी शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। वहीं अब खबर है कि 'कुमकुम भाग्य' की अभिनेत्री भी गर्भवती हैं। ये अभिनेत्री हैं शिखा सिंह। शिखा सिंह जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। अब हाल ही में उन्होंने अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शिखा सिंह - फोटो : Social Media
हाल फिलहाल में कई सितारे घर में नए मेहमान आने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर चुके हैं। लॉकडाउन के बीच अभिनेता रुसलान मुमताज पिता बने। इसके बाद टीवी अभिनेत्री स्मृति खन्ना ने भी बेटी को जन्म दिया। वहीं हाल ही में कुछ दिन पहले छोटी सरदारनी अभिनेत्री मानसी शर्मा ने भी बेटे को जन्म दिया है। अब टेलीविजन की एक और अभिनेत्री जल्द ही खुशखबरी सुनाने वाली हैं। शिखा सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन

3 of 5
शिखा सिंह - फोटो : Social Media
शिखा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट किया है। शिखा ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। तस्वीर में शिखा बेहद क्यूट नजर आ रहीं हैं।
 

4 of 5
शिखा सिंह, करण शाह - फोटो : Social Media
याद दिला दें कि इससे पहले भी शिखा ने कुछ तस्वीरें और साझा की थीं। जिसमें उन्होंने अपने पति करण के साथ बेबी बम्प फ्लॉन्ट किया था। तस्वीर के साथ शिखा ने कैप्शन में लिखा था, 'क्यों केवल मम्मी पापा ही सारा मजा करें, मैं एक बड़ा भाई बनने जा रहा हूं।' तस्वीर में शिखा और उनके पति के साथ ही उनका पेट (डॉगी) भी नजर आ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिखा सिंह - फोटो : Social Media
बता दें कि शिखा सिंह ने एक मई 2016 को ब्वॉयफ्रेंड करण शाह संग शादी की थी। शिखा के पति करण पेशे से पायलट हैं। गौरतलब है कि शिखा ने कई टेलीविजन सीरियल्स में काम किया है। लेकिन उन्हें पहचान जी टीवी के पॉपुलर शो 'कुमकुम भाग्य' में आलिया के किरदार से मिली है। शिखा ने कलर्स के टेलीविजन शो 'ना आना इस देस मेरी लाडो' में भी अम्मा जी की बेटी अम्बा का किरदार निभाया था।

पढ़ें: जब वाकई 'हीरो नंबर वन' हुआ करते थे गोविंदा, करियर के शुरुआत में ही सुनीता से की थी लवमैरिज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें