फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस ने इवेंट मैनेजर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, कहा- 11.30 लाख रुपये की पेमेंट नहीं दी

Tue, 27 Feb 2018 11:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जीटीवी पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस शिखा सिंह इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उन्होंने एक इवेंट मैनेजर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इवेंट मैनेजर ने शिखा के करीब 11.30 लाख रुपए की पेमेंट नहीं की है।  
 
विज्ञापन

2 of 4
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल नवंबर में दीपक चतुर्वेदी नाम के एक इवेंट मैनेजर ने अफ्रीका के घाना में एक इवेंट का आयोजन किया था जिसमें उन्होंने शिखा को बुलाया था। बताया जा रहा है कि शिखा और दीपक के बीच 12 लाख रुपए की डील हुई थी।
विज्ञापन

3 of 4
उस समय दीपक ने शिखा को 70 हजार रुपये की एडवांस पेमेंट कर दी थी और बकाया राशि 11.30 लाख रुपए इवेंट के बाद देने को कहा गया था। हालांकि इवेंट को हुए चार महीने हो गए हैं शिखा को अभी तक अपनी बकाया राशि नहीं मिली है। इसके बाद अब शिखा ने दीपक के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
शिखा ने कहा कि वह दीपक से किसी भी हाल में डरने वाली नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं पुलिस ने दीपक के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें