फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुमकुम भाग्य' की अभिनेत्री के घर गूंजी किलकारियां, शिखा सिंह ने दिया बेटी को जन्म

Wed, 17 Jun 2020 03:01 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिखा सिंह ने दिया बेटी को जन्म - फोटो : Social Media
टेलीविजन जगत से लगातार एक के बाद खुशखबरियां सामने आ रही हैं। हाल ही में टेलीविजन के कई सितारे माता पिता बने हैं। अभिनेता सुमित व्यात की पत्नी एकता कौल ने हाल ही में कुछ दिन पहले ही अपने बेटे को जन्म दिया है। अब टेलीविजन की एक और अभिनेत्री के घर में किलकारियां गूंजी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शिखा सिंह, करण शाह - फोटो : Social Media
ये अभिनेत्री हैं कुमकुम भाग्य फेम अभिनेत्री शिखा सिंह। शिखा सिंह ने अप्रैल में अपने फैंस के साथ ये बात साझा की थी कि वो जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। शिखा अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपना बेबी बम्प भी फ्लॉन्ट करती रहती थीं। वहीं अब हाल ही में खबर है कि शिखा सिंह ने कोरोना काल के बीच बेटी को जन्म दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
शिखा सिंह - फोटो : Social Media
16 मई को शिखा के घर पहली बार किलकारियां गूंजी हैं। शिखा ने इसकी जानकारी खुद ही दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी साझा की है। स्टोरी में उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी बता दिया है। शिखा की स्टोरी में लिखा है, 'बेबी अलायना आप सभी को धन्यवाद कह रही है।'

4 of 5
शिखा सिंह - फोटो : Social Media
उनकी स्टोरी से ही पता चला कि उन्होंने बेबी का नाम अलायना रखा है। बता दें कि अपने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान ही शिखा ने इस नाम का खुलासा कर दिया था। उन्होंने बताया था वो पहले ही बेबी का नाम सोच चुकी हैं। तो वहीं अब उन्होंने बेटी के जन्म के बाद उसका नाम भी फैंस को बता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shikha singh
इस खुशखबरी को साझा करते ही शिखा के फैंस अब उन्हें बधाइयां देने में लगे हुए हैं। गौरतलब है कि शिखा सिंह ने एक मई 2016 को ब्वॉयफ्रेंड करण शाह संग शादी की थी। शिखा के पति करण पेशे से पायलट हैं। बता दें कि शिखा ने कई टेलीविजन सीरियल्स में काम किया है। लेकिन उन्हें पहचान जी टीवी के पॉपुलर शो 'कुमकुम भाग्य' में आलिया के किरदार से मिली है। शिखा ने कलर्स के टेलीविजन शो 'ना आना इस देस मेरी लाडो' में भी अम्मा जी की बेटी अम्बा का किरदार निभाया था।

पढ़ें: कॉफी शॉप में खुली थी लीजा हेडन की किस्मत, माल्या की 'कैलेंडर गर्ल' भी बनीं, अब फिल्मों से दूर बिता रहीं जिंदगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें