फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 किरदारों से क्रिस्टल डिसूजा ने बनाया छोटे पर्दे पर दबदबा, जन्मदिन पर जानिए इनकी करियर कहानी

Sun, 01 Mar 2020 01:49 PM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
Krystle Dsouza - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक क्रिस्टल डिसूजा ने अपने 13 साल के करियर में अलग-अलग अंदाज से टीवी प्रेमियों का खूब मनोरंजन किया है। क्रिस्टल का कभी सास के साथ तो कभी बहन के साथ तालमेल दर्शकों को बहुत पसंद आया, जिसके चलते लोगों से उन्हें बेइंतहा प्यार मिला। उन्होंने जितना अच्छा प्रदर्शन गंभीर किरदारों में किया, उतना ही अच्छा प्रदर्शन कॉमेडी में भी किया, जिसके लिए उन्हें गोल्ड अवॉर्ड से भी नवाजा गया। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर उनके सबसे अच्छे किरदारों से मिलवाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Kahe Naa Kahe - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार : किंजल पांडे
धारावाहिक : कहे ना कहे (2007-08)

जब क्रिस्टल कॉलेज में थीं, तभी उन्हें एकता कपूर के इस शो में मुख्य भूमिका में काम करने का मौका मिला। यह कहानी एक ऐसी लड़की किंजल की थी, जो प्यार और शादी के सपने देखती है, लेकिन किसी और ढंग से। किंजल की मां उनके सपनों को साकार करने में उनका पूरा साथ देती है। किंजल की जिंदगी तब बदल जाती है जब कनव (करण हुक्कू) और किंजल एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Ek Hazaaron Mein Meri Behna Hai - फोटो : Instagram
किरदार : जीविका चौधरी
धारावाहिक : एक हजारों में मेरी बहना है (2011-13)

दो बहनों के प्यार और एक-दूसरे पर मर मिटने की चाह पर आधारित इस शो ने क्रिस्टल को टीवी पर पहचान दिलाने के काम किया। इस धारावाहिक के बाद क्रिस्टल लोगों के जेहन में जीविका बन गईं। अपने समय में यह शो बहुत लोकप्रिय हुआ और जीविका एक संस्कारी बहु और बहन के रूप में सबके दिल में उतर गईं। निर्माता इस शो को बंद नहीं करना चाहते थे लेकिन कहानी में आगे मुख्य कलाकारों ने माता पिता का किरदार निभाने से मना कर दिया था।

4 of 6
Ekk Nayi Pehchaan - फोटो : file photo
किरदार : साक्षी
धारावाहिक : एक नई पहचान (2013-14)

बहनों के बाद क्रिस्टल ने सास और बहू के बीच एक और प्यार का ताना बाना बुना। यह शो नारी शक्ति और साक्षरता की बात करता है। साक्षी (क्रिस्टल डिसूजा) की सास शारदा (पूनम ढिल्लों) बहुत अच्छे से घर संभालती थी, लेकिन अनपढ़ होने की वजह से उसे उसका पति बहुत बेज्जत करता था। ये सब देखकर साक्षी से रहा न गया और उसने अपनी सास की जिंदगी को संवारने के फैसला किया। यह कहानी जज्बात से भरी हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
Brahmarakshas - फोटो : file photo
किरदार : रैना शर्मा
धारावाहिक : ब्रह्मराक्षस- जाग उठा शैतान (2016-17)

फैंटेसी थ्रिलर फिल्म 'जानी दुश्मन' और पश्चिमी परीकथा 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' से काफी हद तक मिलते जुलते इस धारावाहिक का निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स के अंतर्गत किया। रैना (क्रिस्टल डिसूजा) अपने दोस्त ऋषभ (अहम शर्मा) के साथ अपनी सबसे अच्छी दोस्त राखी की शादी में जाते हैं, जहां एक राक्षस आकर दुल्हन को उठाकर ले जाता है। उस राक्षस से बदला लेने के लिए रैना और ऋषभ भी शादी करने की योजना बनाते हैं। क्रिस्टल इस शो में बहुत साहसी महिला के रूप में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Belan Wali Bahu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार : रूपा अवस्थी
धारावाहिक : बेलन वाली बहू (2018)

बहुत से गंभीर शो करने के बाद क्रिस्टल ने इस कॉमेडी शो पर भी हाथ आजमाए। रूपा एक ऐसी बहू है जो स्वभाव में ऊपर से बहुत सख्त है और अंदर से बहुत नर्म है। वह सबका दिल जीतने के चक्कर में बहुत गलतियां करती है, और एक दिन वह बेलन से अपने पति को ही मार देती है। उसका पति भूत बन जाता है, लेकिन रूपा को वह बहुत प्यार करता है। फिर रूपा अपने भूत पति के साथ मिलकर घर की सारी दिक्कतों को दूर करती है। यह एक कॉमेडी शो था, जिसके लिए क्रिस्टल को सर्वश्रेष्ठ कॉमिक किरदार निभाने पर गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

दूसरे दिन तापसी पन्नू के 'थप्पड़' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी थोड़ी रफ्तार, जानें कलेक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें