फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा की राह चले कृष्णा अभिषेक, अब इस शो से करेंगे वापसी

Thu, 22 Mar 2018 11:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Krushna Abhishek
कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। वह रियलिटी शो 'ओएमजी ये मेरा इंडिया' के चौथे सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे। इसका प्रसारण हिस्ट्री टीवी पर होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Krushna Abhishek
अपने इस शो के बारे में कृष्णा ने कहा, 'यह मेरे करियर के सफल शोज में से है। हर शूट के दौरान मुझे भारत के बारे में नई बात पता चलती है जिसे जानकर मैं मंत्रमुग्ध हो जाता हूं।' एक्टर ने कहा, 'यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे देश से जुड़े अनकहे किस्से प्रस्तुत करने का मौका मिला।'
विज्ञापन

3 of 4
Krushna Abhishek
'ओएमजी ये मेरा इंडिया' के प्रोड्यूजर अविनाश कौल ने कहा, 'हमारे लिए यह ताज्जुब की बात नहीं कि शो सफल रहा। हम इस फ्रैंचाइज को बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। हम अच्छा कंटेट तैयार करने का काम जारी रखेंगे।'
विज्ञापन

4 of 4
Krushna Abhishek
गौरतलब है कि कृष्णा अभिषेक का कॉमेडी शो 'द ड्रामा कंपनी' हाल ही में बंद हुआ है। उनके प्रतिद्वंद्वी कपिल शर्मा भी टीवी पर नए कॉमेडी शो 'फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा' के साथ कमबैक करने जा रहे हैं। कृष्णा अभिषेक ने कहा है कि अगर कपिल उन्हें अपने नए शो में बुलाएंगे तो वह जरूर उसका हिस्सा बनेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं कपिल के लिए खुश हूं और उनके नए शो का इंतजार कर रहा हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें