बिग बॉस 11 पर इस टीवी एक्ट्रेस का गुस्सा निकलकर आया है। एक्ट्रेस का कहना है कि शो पूरी तरह से बोर हो गया है और सभी कंटेस्टेंट्स बस टाईम पास कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस एक्ट्रेस ने घर में रहे इन दो कंटेस्टेंट को बताया सबसे ज्यादा एंटरटेनर ....
विज्ञापन
2 of 5
kritika kamara
टीवी शो 'कितनी मोहब्बत है' में आरोही का लीड रोल कर चुकीं एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने बिग बॉस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उनका कहना है कि वे इस फैमिली शो को देखकर ऊब गई हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जब बिग बॉस के पास दिखाने को कुछ नहीं बचा तो फैमिली ड्रामा शुरू कर दिया।Mehh.. what a boring episode! I thought we were done with the family angle. It doesn’t have the same impact anymore. Strange nomination task. And amateur stand up comedy...Seriously?! As if the songs weren’t enough!! 🙄 #BB11 #pakaoing— Kritika Kamra (@Kritika_Kamra) December 26, 2017
विज्ञापन
3 of 5
Arshi Khan
घर में हितेन तेजवानी पर डोरे डालने वाली और अपने नाइटी लुक से दर्शकों को घायल कर देने वाली नागिन यानि अर्शी खान को कृतिका कामरा ने सबसे ज्यादा एंटरटेनर बताया। साथ ही हितेन को भी घर में मजबूत कंटेस्टेंट कहा। कामरा ने आगे कहा कि शिल्पा और हिना बस घर में ऐसे खेल रही हैं जैसे कि वे सब जानती हों।
4 of 5
Bigg Boss 11
कृतिका कामरा यहीं नहीं रुकी, उन्होंने कहा कि अगर किसी ने उनके सामने 'ये बिग बॉस का घर है' गाना गाया तो वे उसका मुंह तोड़ देगी। उनका कहना है कि वे इस गाने से पूरी तरह पक चुकी हैं। यहां तक कि उन्होंने कहा कि इस फैमिली ऐपिसोड ने शो को बोर कर दिया है.
I swear if anybody sings “yeh big boss ka ghar hai” to me, I’m going to punch them in the face. Phew.. I’m done with that.
— Kritika Kamra (@Kritika_Kamra) December 26, 2017
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए लव और प्रियांक नॉमीनेट हुए हैं। लेकिन, वोट के आधार पर देखा जाए तो प्रियांक के बाहर होने की ज्यादा उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, घर में चले तीन टास्क में से लव ने एक 'नजरअंदाज टास्क' में बाजी मारी थी जिससे लव के परफोर्मेंस पर सकारात्मक असर पड़ा।