साल के 49वें हफ्ते की ऑल इंडिया रेटिंग में नंबर पांच पर आ पहुंचा मनोरंजन चैनल सोनी सब आने वाले सोमवार से अपने एक चर्चित और प्रसिद्ध किरदार से अपने दर्शकों को फिर से मिलाने वाला है। बच्चों की पत्रिकाओं का लोकप्रिय चरित्र रहा तेनाली राम इस चैनल पर अपने बुद्धि कौशल से विकट समस्याओं को हल करता फिर से नजर आएगा। बस इसका नाम दक्षिण भारतीय परंपराओं के अनुरूप अब भी ‘तेनाली रामा’ ही रहेगा, ‘तेनाली राम’ नहीं।