बिग बॉस के सीजन 11 में इस वीकेंड के वार में कौन सा कंटेस्टेंट इस बार आउट होगा, उसका अनुमान अभी से मिल रहे वोटिंग ट्रेंड से लगाया जा सकता है। इसमें पुनीश और आकाश ददलानी का नाम मुख्य तौर पर उभर रहा है। कारण, इस दोनों को बाकी नॉमीनेट कंटेस्टेंट से कम वोट मिल रहे हैं। जानिए, अब तक कौन किस नंबर पर?
विज्ञापन
2 of 5
गौरतलब है कि इस सप्ताह बिग बॉस 11 में शॉकिंग नॉमिनेशन हुआ है। नॉमिनेशन डिस्कस करने के कारण हिना खान को छोड़कर सभी घरवालों को बिग बॉस ने नॉमिनेट कर दिया है। हालिया ट्रेंड पर विश्वास करें तो पुनीश शर्मा, आकाश डडलानी पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। पुनीश के अब तक सबसे कम वोट मिले हैं।
विज्ञापन
3 of 5
पुनीश पहले भी नॉमिनेट हो चुके हैं, लेकिन बंदगी से बेहतर वोट पाने की वजह से वो बच गए थे। बंदगी कालरा के घर से बाहर जाने के बाद पुनीश, विकास और शिल्पा की परछाई बन कर रह गए हैं। विकास हर हफ्ते पुनीश को बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस सप्ताह पुनीश का जाना तय लग रहा है। दूसरा नाम है आकाश का।
4 of 5
आकाश ददलानी भी पिछले कुछ सप्ताह से अपने बुरे बर्ताव के कारण दर्शकों के टारगेट पर हैं। इंटरटेनिंग कंटेस्टेंट होने के कारण आकाश अभी तक वोटिंग हासिल करते रहे हैं, लेकिन इस बार वे दर्शकों को अखर रहे हैं। विकास का अंडा तोड़ने में हालांकि उन्होंने मास्टर चाल चली है, देखना है वह चाल उनके वोट में बदल पाती है या नहीं।
एक ऑनलाइन वेबसाइट के हिसाब से देखा जाए तो लव टॉप पर चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर शिल्पा, तीसरे नंबर पर प्रियांक, अर्शी खान चौथे नंबर पर, विकास गुप्ता पांचवें नंबर पर, आकाश ददलानी छठे नंबर पर चल रहे हैं और पुनीश को अब तक सबसे वोट मिले हैं। तय है कि इस बार पुनीश और आकाश में से ही कोई एक बाहर होगा।