टीवी एक्टर शिवाजी साटम 21 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। साल 1998 में शुरू हुए क्राइम फिक्शन शो सीआईडी से तो बच्चा-बच्चा वाकिफ है और साथ ही यह घर-घर में पॉपुलर शो भी है। इसके किरदारों को भी लोग अच्छे से पहचानते हैं। हालांकि समय के साथ-साथ इसके किरदार भी बदलते रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि एसीपी प्रद्युमन, अभिजीत और दया शो के सबसे फेमस किरदारों में से हैं। लोग सालों से इन्हें देखते आ रहे हैं लेकिन कभी इनके परिवार के बारे में जानने का मौका नहीं मिला। शिवाजी साटम के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको सीआईडी के हर किरदार के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
shivaji
- फोटो : file photo
शिवाजी साटम इस शो के मुख्य किरदारों में से एक हैं। शो में वह एसीपी प्रद्युमन का किरदार करते हैं। बता दें कि वह पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर की नौकरी करते थे। इस शो के साथ-साथ उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उनकी पत्नी आरुणा के साथ दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
3 of 7
Dayanand
- फोटो : file photo
शो में दरवाजा तोड़ने से मशहूर एक्टर दयानंद शेट्टी का शो में नाम भी दया ही है। दया दक्षिण राज्य मैसूर से हैं और मुंबई में अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रहते हैं। दया को फिल्म सिंघम में भी देखा गया था।
4 of 7
Aditya
- फोटो : file photo
शो में रफ एंड टफ सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत की भूमिका निभाने वाले आदित्य श्रीवास्तव सत्या, पांच, और गुलाल जैसी फिल्मों के जरिये अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। उनकी एक्टिंग बहुत दमदार है। आदित्य ने फिल्म बैंडिट क्वीन से अपने अभिनय की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
5 of 7
dinesh
- फोटो : file photo
इस क्राइम शो में दिनेश केस स्टडी के साथ-साथ कॉमेडी करते भी दिखाई देते हैं। वह एक राइटर भी हैं। वह शो में एक अस्टिस्टेंट इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का किरदार करते हैं। उन्हें सरफरोश और मेला आदि फिल्मों में भी देखा गया है।
विज्ञापन
6 of 7
Ansha
- फोटो : file photo
शो में सब-इंस्पेक्टर पूर्वी का करिदार निभाने वालीं अंशा सैय्यद सीरियल आहट और लागी तुझसे लगन में भी नजर आ चुकी हैं।
श्रद्धा मूसले साल 2007 से शो सीआईडी में काम कर रही हैं। वह शो में डॉक्टर तारिका का किरदार निभाती हैं। साथ ही वह सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी शो पोरस में भी महानन्दिनी के रोल में नजर आती हैं। बता दे कि श्रद्धा मॉडल भी रह चुकीं हैं। वह अहमदाबाद की रहने वाली हैं। इन्होने साल 2012 में लखनऊ के व्यापारी दीपक तोमर से शादी रचाई है।