बिग बॉस के लिए आज सबसे बड़ा दिन है। बता दें कि आज ही के दिन 3 नवंबर 2006 को बिग बॉस ने टेलिविजन की दुनिया में कदम रखा था। चलिए जानते हैं कि शुरु से अबतक कौन-कौन रहा बिग बॉस के घर का होस्ट और संक्षिप्त में विजेताओं की पूरी लिस्ट.............
विज्ञापन
2 of 11
Bigg Boss Season 1
बिग बॉस का पहला सीजन 2006 में शुरु हुआ था जिसे एक्टर अरशद वारसी ने होस्ट किया था। पहले सीजन के विनर फिल्म आशिकी के एक्टर राहुल रॉय रहे थे और रनर-अप मॉडल केरोल ग्रसिया रही थीं। बता दें कि इस शो की समाप्ति 26 जनवरी 2007 में हुई थी।
विज्ञापन
3 of 11
Bigg Boss Season 2
बिग बॉस का दूसरा सीजन 17 अगस्त 2008 में आया था जिसे एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था। बता दें कि सीजन 2 के विनर आशुतोष कौशिक रहे थे और रनर अप राजा चौधरी थे। बिग बॉस का दूसरी सीजन 22 नवंबर 2008 को ही समाप्त हो गया था।
4 of 11
Bigg Boss Season 3
बिग बॉस के तीसरे सीजन की शुरुआत 4 अक्टूबर 2009 में हुई और इस सीजन को बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। इस सीजन के विजेता एक्टर दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह रहे थे और रनर अप प्रवेश राना। बता दें कि सीजन 3 की समाप्ति 26 दिसंबर को हुई थी।
विज्ञापन
5 of 11
Bigg Boss Season 4
बिग बॉस का चौथा सीजन 3 अक्टूबर 2010 सबसे मजेदार रहा क्योंकि इस सीजन को दबंग खान यानि की सलमान खान ने होस्ट किया था। इस सीजन की विजेता टीवी एक्ट्रेस स्वेता तिवारी रही थीं और देश और दुनिया में रेसलिंग की दुनिया में नाम कमाने वाले रेसलर खली रनर अप रहे थें। इस सीजन की समाप्ति 8 जनवरी 2011 को हुई थी।
विज्ञापन
6 of 11
Bigg Boss Season 5
बिग बॉस के पांचवें सीजन की शुरुआत गांधी जयंती वाले दिन यानि की 2 अक्टूबर 2011 की कमान संजू दादा यानि की संजय दत्त ने संभाली और इस सीजन की विजेता रही टीवी एक्ट्रेस जूही परमार और रनर अप महक चहल। इस सीजन का एंड 7 जनवरी 2012 को हुआ था।
विज्ञापन
7 of 11
Bigg Boss Season 6
बिग बॉस का छठवें सीजन में 7 अक्टूबर 2012 में दबंग खान फिर लौट के आया और शो के साथ जुड़ा रहा। इस सीजन की विजेता टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया रहीं। इंडियन फैशन स्टाइलिस्ट इमाम ए सिद्दकी इस सीजन के रनर अप रहे। ये 12 जनवरी 2013 में खत्म हुआ था।
8 of 11
Bigg Boss Season 7
बिग बॉस के सातवें सीजन 15 सितंबर 2013 को एक बार फिर सलमान खान को सौंपा गया और इस सीजन में पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस गौहर खान ने बाजी मारी और रनर अप रही तनिषा मुखर्जी। बता दें कि इस सीजन से ही वाइल्ड कार्ड एंट्री शुरू हुई थी। इस सीजन की समाप्ति 28 दिसंबर 2013 को हुई।
9 of 11
Bigg Boss Season 8
बिग बॉस का आठवां सीजन एक साल बाद हुआ यानि की 21 सितंबर 2015 में इस सीजन की बागडोर सल्लू भाई के साथ फराह खान भी ने संभाली और सीजन के विजेता रहे गौतम गुलाटी। गौतम गुलाटी एक टीवी एक्टर हैं और सीरियल 'दिया और बाती हम' में लीड रोल में रहे थे। 3 जनवरी 2016 को इस सीजन का एंड हुआ था। रनर अप टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना रही थीं और गौतम को 25 लाख की ईनामी राशि मिली थी।
10 of 11
Bigg Boss Season 9
बिग बॉस का नौवां सीजन शुरू हुआ 11 अक्टूबर 2015 में और सीजन की कमान एक बार फिर सलमान भाई के हाथ में सौंपी गई। बिग बॉस सीजन 9 के विजेता प्रिंस नरुला रहे और रनर अप सीरियल 'कबूल है' के लीड एक्टर रिशभ सिंहा। इस सीजन की समाप्ति 23 जनवरी 2016 को हुई थी।
बिग बॉस सीजन 10 की शुरुआत पिछले साल 16 अक्टूबर 2016 को हुई और शो के विजेता रहे नोएडा के मनवीर गुर्जर। इस सीजन की समाप्ति इसी साल 27 जनवरी को हुई थी। बता दें कि बिग बॉस 11 में मेहमान बनकर आए मनु पंजाबी सीजन 10 के रनर अप रहे थे।